PK Barbora: IAF के पूर्व उप प्रमुख का निधन, दौलत बेग ओल्डी हवाई पट्टी को सक्रिय करने में निभाई थी अहम भूमिका
PK Barbora: असम की रहने वाले एयर मार्शल बारबोरा सशस्त्र बलों में इतने प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले शायद पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति थे। बारबोरा एक जून 2019 से 31 दिसंबर 2010 तक भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना के पूर्व उपप्रमुख एयर मार्शल पी.के. बारबोरा (सेवानिवृत्त) का सोमवार को यहां एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उन्हें एक उत्कृ्ष्ट वायु योद्धा के रूप में जाना जाता था। बारबोरा ने पूर्वी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी हवाई पट्टी (डीबीओ) को फिर से सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
असम की रहने वाल बारबोरा सशस्त्र बलों में इतने प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले शायद पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति थे। एयर मार्शल बारबोरा एक जून 2019 से 31 दिसंबर 2010 तक भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख थे। उनका जन्म 10 दिसंबर 1950 को शिलॉन्ग में हुआ था और 13 जून 1970 को उन्हें लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में नियुक्त किया गया था।
तीन हजार पांच सौ घंटे से अधिक की उड़ान के साथ एक अत्याधुनिक अनुभवी वायुरक्षक के रूप में जाने जाने वाले बारबोरा ने 1971 के युद्ध में भी भाग लिया था। वायुसेना के पूर्व अधिकारियों ने बताया कि बारबोरा ने चार दशकों से अधिक के अंतराल के बाद 2008 में दौलत बेग ओल्डी हवाई पट्टी को फिर सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अपने शानदार करियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान और पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक बारबोरा टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के स्टाफ में थे, जो भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख उड़ान प्रतिष्ठान है।
उनके कई परिचालन कार्यों में मिग-21 स्क्वाड्रन की कमान, एक लड़ाकू एयरबेस के मुख्य परिचालन अधिकारी और पूर्वी वायु कमान के तहत एक प्रमुख लड़ाकू एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग शामिल हैं।