फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former FM p chidambaram asked arun jaitley India's growth rate was lower than the 30-year average

चिदंबरम ने केंद्र से पूछा- 30 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर क्यों पहुंची देश की विकास दर

Sat, 10 Feb 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
former FM p chidambaram asked arun jaitley India's growth rate was lower than the 30-year average
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था और विकास दर पर केंद्र सरकार को घेरा है। शनिवार को एक के बाद एक ट्वीट करके उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री डॉ कौशिक बसु का मानना है कि भारत की विकास दर पिछले 30 सालों की तुलना में सबसे निचले स्तर पर है लेकिन हमारे वित्त मंत्री कह रहे हैं कि हमारी विकास दर अच्छी बनी हुई है।
विज्ञापन


पी चिदंबरम ने यह भी पूछा कि पिछले चार वर्षों में एनडीए की औसत विकास दर क्या थी। उन्होंने कहा कि नई पद्धति के अनुसार यह दर 7.3 है, जो यूपीए के 10 साल के शासन काल के औसत दर से कम है। यही नहीं उन्होंने यह भी पूछा है कि एनडीए की विकास दर किस दिशा में है। निवेश, बचत, क्रेडिट ग्रोथ, सभी दिशा में एनडीए की विकास दर नीचे की ओर जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 का आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में पेश किया था। इसमें जीडीपी ग्रोथ 7-7.5 फीसदी के बीच रहने की संभावना जताई गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार सरकार का इस बार मुख्य फोकस रोजगार, शिक्षा पर रहेगा और सर्विस ग्रोथ 8.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इसके साथ ही सर्वे में कहा गया है कि इस बार नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने के बाद करदाताओं की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed