फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Congress MLA bhisham sharma vows to make Five lakh Congressmen member of BJP before election

पूर्व कांग्रेसी विधायक की भीष्म प्रतिज्ञा, चुनाव तक पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराऊंगा

Tue, 30 Apr 2019 07:52 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA bhisham sharma vows to make Five lakh Congressmen member of BJP before election
भीष्म शर्मा - फोटो : Facebook
दिल्ली के घोंडा से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा ने आज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे। इशारों में कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि वे कुछ समय के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। अब भाजपा ही उनका अंतिम ठिकाना है और यहीं उनकी जीवन यात्रा समाप्त होगी। पिछले गुरुवार को कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वे भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे थे। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


तीन बार विधायक रहे भीष्म शर्मा ने भाजपा से जुड़ते समय कहा कि वे 41 साल कांग्रेस में रहे और पार्टी के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया। लेकिन अब कांग्रेस मोदी विरोध में देश के विरोध पर उतर आई है। जिस समय पूरी दुनिया मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की प्रशंसा कर रही है, कांग्रेस उन पर सवाल उठा रही है। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस से अलग होने की बात सोची।
विज्ञापन

क्यों किया कांग्रेस से किनारा

दरअसल, भीष्म शर्मा पहले भी कई मौकों पर शीला दीक्षित के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहे थे। इस बार जब पूरी कांग्रेस शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में अपनी वापसी के लिए प्रयास कर रही है, शर्मा ने एक बार फिर विरोध की आवाज बुलंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी-पूर्वी सीट से शीला दीक्षित के कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने मनोज तिवारी से मुलाकात की। उनकी मुलाकात की एक फोटो वायरल हो गई जिस पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed