फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former commissioner Rajiv Kumar did not appear in court due to absurd reasons says CBI

पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार बेतुके कारणों की वजह से नहीं हुए पेश, सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया

Mon, 02 Sep 2019 08:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Former commissioner Rajiv Kumar did not appear in court due to absurd reasons says CBI
राजीव कुमार (फाइल फोटो)

सीबीआई ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से कहा कि कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसी के समक्ष बेतुके कारणों को लेकर पेश नहीं हुए। सीबीआई के वकील ने न्यायमूर्ति मधुमति मित्रा के समक्ष दलील दी कि कुमार ने जांच एजेंसी के समक्ष अपनी पेशी की तारीख को टालने के लिए कई कारणों का जिक्र किया।

विज्ञापन


कुमार अभी पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं। कुमार ने उच्च न्यायालय का रुख कर सीबीआई के एक नोटिस को रद्द करने की मांग की थी, जिसे उनसे शारदा  चिटफंड घोटाले की जांच में मदद के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन


सीबीआई के वकील वाई जे दस्तूर ने कुमार के इस दावे का खंडन किया कि जांच एजेंसी पूछताछ के लिए उन्हें विशेष तौर पर निशाना बना रही है। दस्तूर ने दलील दी कि इस सिलसिले में कई अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। बहरहाल, न्यायमूर्ति मित्रा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने मई 2014 में सुदिप्त सेन नीत शारदा समूह सहित कई चिटफंड घोटालों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इन घोटालों के जरिए निवेशकों को 2500 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था। कुमार 2013 में बिधाननगर पुलिस आयुक्त थे जब इस घोटाले का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed