फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief of Army Staff General SF Rodrigues passed away, Army Chief express his condolence

निधन: पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स नहीं रहे, आर्मी चीफ नरवणे ने जताया शोक

Fri, 04 Mar 2022 05:29 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Mar 2022 05:29 PM IST
सार

साल 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले और 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल के रूप में काम करने वाले जनरल (रि.) सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

विज्ञापन
Former Chief of Army Staff General SF Rodrigues passed away, Army Chief express his condolence
रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स - फोटो : ANI

विस्तार

साल 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले और 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल के रूप में काम करने वाले पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स का शुक्रवार को निधन हो गया। एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टी की गई है।

विज्ञापन


पूर्व सेना प्रमुख रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स 88 वर्ष के थे। भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा कि जनरल एमएम नरवणे, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) और भारतीय सेना ने पूर्व सेना प्रमुख के दुखद निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि वह एक विचारक और रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। वह अपने पीछे राष्ट्र के प्रति अत्यधिक समर्पण और सेवा की विरासत छोड़ कर गए हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड जनरल एसएफ रोड्रिग्स ने 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। अपने 40 साल के शानदार सफर में उन्होंने भारतीय सेना के अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार बोर्ड में दो कार्यकालों की सेवा की और 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की ओर से कहा गया कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से सामाजिक और साहित्यिक गतिविधि में भाग लेते थे। वह रणनीतिक मुद्दों पर कई वार्ताएं भी कर चुके थे। राष्ट्र और भारतीय सेना उनके अमूल्य योगदान और राष्टर् की सेवा के लिए हमेशा ऋणि रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed