WB: CBI के पूर्व विशेष निदेशक रूपक दत्ता होंगे सीएम ममता के सुरक्षा सलाहकार, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी मंजूरी
राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को इस नियुक्ति को मंजूरी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक और सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक रूपक कुमार दत्ता को सीमावर्ती क्षेत्रों सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।
राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को इस नियुक्ति को मंजूरी दी। अधिसूचना के अनुसार, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी दत्ता दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। वह फिलहाल बंगाल के गृह विभाग में सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। ममता बनर्जी सरकार ने पिछले महीने उन्हें पुलिस कल्याण- पुलिस आवास, स्वास्थ्य, सेवानिवृत्ति लाभ संभालने की जिम्मेदारी सौंपी थी।