{"_id":"57a9682c4f1c1bb561ee4d98","slug":"former-arunachal-pradesh-cm-kalikho-pul-found-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल: पंखे से लटका मिला पूर्व सीएम का शव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल: पंखे से लटका मिला पूर्व सीएम का शव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
अरुणाचल के पूर्व सीएम कलिखो पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल का शव उनके आवास पर मिला है। पिछले दिनों वह बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता निनॉन्ग एरिंग ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, कलिखो पुल का शव उनके आवास पर पंखे से झूलता मिलता। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान थे। कलिखो पुल ने कांग्रेस ने बागी होकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी, जिसे कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। कलिखो को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद दोबारा कांग्रेस के नुबाम तुकी राज्य के मुख्यमंत्री बने।
कलिखो पुल छह महीने राज्य के सीएम रहे। सीएम पद छोड़ने के बाद से वह सीएम आवास में ही रह रहे थे। 47 साल के पुल को राजनीति में काफी सक्रिय माना जाता था।

Former Arunachal Pradesh CM Kalikho Pul passes away in Itanagar, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/3rmRuo2KA3
— ANI (@ANI_news) August 9, 2016
कांग्रेस नेताओं ने जताया अफसोस
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल
कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई ने कहा है, 'यह बेहद दुख की घड़ी है। एक युवा नेता को न केवल पूर्व ने बल्कि देश ने खो दिया है। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। बिल्कुल, यह एक बड़ा राजनीतिक नुकसान है।' कांग्रेस की नेता अंबिका सोनी ने अफसोस जताते हुए कहा है कि पता नहीं क्या कारण रहा होगा।