फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forensic scientist to tell Mumbai Police how to handle Blue Whale Challenge

पुलिस को ब्लू व्हेल चैलेंज हैंडल करने के गुर सिखाएंगे फॉरेंसिक लैब के साइंटिस्ट

Sat, 09 Sep 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 09 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Forensic scientist to tell Mumbai Police how to handle Blue Whale Challenge

ब्लू व्हेल चैलेंज से निपटने के लिए सरकार और पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक लैब ने भी अपनी कमर कस ली है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने इस संबंध में पुलिस की मदद करने का बेड़ा उठाया है। अब फॉरेंसिक लैब के साइंटिस्ट पुलिस को ब्लू व्हेल चैलेंज हैंडल करने के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन


सुसाइड केस की वजह ब्लू व्हेल चैलेंज है या नहीं ?
मुंबई के कलिना में स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ब्लू व्हेल चैलेंज को लेकर गाइडलाइन बना रही है। खबरों के मुताबिक फॉरेंसिक साइंटिस्ट द्वारा जारी इस गाइडलाइन से पुलिस को यह पता करने में मदद मिलेगा कि सुसाइड केस की वजह ब्लू व्हेल चैलेंज है या नहीं ?
विज्ञापन


पढ़ें:- 'ब्लू व्हेल चैलेंज' के क्यूरेटर की जानकारी देने पर गुजरात सरकार देगी 1 लाख का नकद ईनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग की छत से कूद गया था लड़का
पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक लड़का बिल्डिंग की छत से कूद गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज को वजह बताया जा रहा था लेकिन पुलिस को इस मामले में ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा कि इस सुसाइड के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज है।

पढ़ें:- ब्लू व्हेल नहीं अब लूडो का क्रेज बोलेगा सिर चढ़ कर, पहली बार होगा ओपन टूर्नामेंट

अभिभावकों के लिए भी खास दिशा-निर्देश
आपको बता दें कि ब्लू व्हेल गेम के खतरे को देखते हुए हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों पर निगाह रखें। इसके साथ ही अभिभावकों के लिए भी खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed