फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary vinay Kwatra holds wide ranging talks with visiting Bhutanese counterpart Choden

India-Bhutan: भारत दौरे पर आई भूटान की विदेश सचिव पेमा चोडेन, विनय क्वात्रा ने की मुलाकात

Sat, 29 Jul 2023 08:52 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शनिवार को भूटानी समकक्ष औम पेमा चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की और उन्होंने भूटान के साथ साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

विज्ञापन
Foreign Secretary vinay Kwatra holds wide ranging talks with visiting Bhutanese counterpart Choden
विदेश सचिव क्वात्रा ने भूटानी समकक्ष चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की - फोटो : twitter

विस्तार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शनिवार को भूटानी समकक्ष औम पेमा चोडेन के साथ व्यापक बातचीत की और हिमालयी राष्ट्र की प्राथमिकताओं के आधार पर भूटान के साथ साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि शीर्ष भूटानी राजनयिक ने 28 से 29 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा की।

विज्ञापन


एक बयान में कहा गया कि दोनों विदेश सचिवों ने द्विपक्षीय सहयोग के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों विदेश सचिवों ने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि भूटानी विदेश सचिव की यात्रा ने आपसी हित के सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को मजबूत किया है। आगे इसमें कहा गया है कि भूटानी पक्ष ने वार्ता के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के बारे में विवरण साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव क्वात्रा ने भूटान सरकार और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर भूटान के साथ साझेदारी करने और नए क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों विदेश सचिवों ने ऊर्जा क्षेत्र, विकास साझेदारी, सीमा पार कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक संबंधों, डिजिटल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और लोगों से लोगों के संबंधों को आगे बढ़ाने में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की सराहना की।

साथ ही बयान में बताया गया है कि इस बात पर सहमति हुई कि अप्रैल में भूटान के राजा की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्ष इस तरह के सहयोग को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। चोडेन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।


एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि आज शाम भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता के बाद भूटान के विदेश सचिव ओम् पेमा चोडेन का स्वागत करके खुशी हुई। भूटान की विकास आकांक्षाओं के लिए हमारे समर्थन पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed