फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Shringla attends road project agreement signing program in Afghanistan

अफगानिस्तान में विदेश सचिव श्रृंगला, सड़क परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हुए शामिल

Sat, 29 Feb 2020 05:52 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 29 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Foreign Secretary Shringla attends road project agreement signing program in Afghanistan
हर्षवर्धन श्रृंगला

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को अफगानिस्तान के कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की। साथ ही भारत के सहयोग से संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा- भारत, अफगानिस्तान के साथ आर्थिक एवं मानव संसाधन विकास गठजोड़ के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की। वह भारत के सहयोग से अफगानिस्तान के बामियान और मजार ए शरीफ प्रांत में संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


श्रृंगला शुक्रवार को काबुल गए थे और उन्होंने स्थिर एवं शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन के बारे में अफगानिस्तान के नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र सौंपा। गौरतलब है कि अमेरिका और तालिबान कुछ ही घंटों में दोहा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed