फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla Briefs Key Nations On Pak Attempts To Destabilise J&K Situation Nagrota attack

भारत ने दी अमेरिका, फ्रांस समेत चार देशों को पाक स्थित जेईएम के नाकाम हमले की जानकारी

Tue, 24 Nov 2020 11:20 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 24 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla Briefs Key Nations On Pak Attempts To Destabilise J&K Situation Nagrota attack
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जम्मू के नगरोटा में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सुनियोजित हमले की घटना के बारे में अमेरिका, रूस और फ्रांस समेत कुछ विदेशी राजनयिकों के समूह को सोमवार को अवगत कराया। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने समय रहते 19 नवंबर को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मिशनों के प्रमुखों को घटना के बारे में विस्तृत सूचना मुहैया कराई गई और आतंकवादियों के पास से बरामद गोला-बारूद के बारे में उन्हें बताया गया। सूत्रों ने बताया कि विदेशी राजनयिकों को इस बारे में भी बताया गया कि आतंकी जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में उजागर हुई सुरंग के जरिए घुसे। सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर विदेश मंत्रालय छोटे-छोटे समूहों में राजनयिकों को इस बारे में अवगत कराएगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुलिस और खुफिया अधिकारियों की शुरुआती जांच में निकले निष्कर्ष से भी उन्हें वाकिफ कराया गया कि नगरोटा में हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े थे जबकि संयुक्त राष्ट्र ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान के दूतों को आतंकवादियों की साजिश के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्रक में छिपकर जा रहे जेईएम के चार संदिग्ध आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह नगरोटा में मुठभेड़ में मार गिराया था। सरकार ने कहा था कि सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को ढेर कर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed