{"_id":"5f91f11d8ebc3e9b9f3724a4","slug":"foreign-ministry-said-dialogue-with-china-on-border-issue-will-be-maintained","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी लद्दाख में विवाद वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों की पूर्ण वापसी सुनिश्चित करना तात्कालिक काम : भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वी लद्दाख में विवाद वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों की पूर्ण वापसी सुनिश्चित करना तात्कालिक काम : भारत
Fri, 23 Oct 2020 02:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
भारत चीन सीमा विवाद
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच कई दौर की सैन्य और राजनयिक वार्ता के बावजूद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बना हुआ है। इस बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि तात्कालिक काम विवाद वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों की पूरी तरह से वापसी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और चीन राजनयिक और सैन्य चैनलों के जरिए एलएसी पर उत्पन्न हालात के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। यह प्रक्रिया 10 सितंबर को मॉस्को में हुई दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में बनी सहमति के आधार पर चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमा मुद्दे पर चीन के साथ संपर्क बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने सैन्य और राजनयिक चैनलों के जरिए संवाद और वार्ता जारी रखने की अपनी इच्छा दोहराई है। दोनों देश जल्द से जल्द सैनिकों की वापसी के लिए किसी स्वीकार्य समाधान पर पहुंचना चाहते हैं। हम चीनी पक्ष से संपर्क बनाए रखेंगे और कुछ घ्जानकारी होने पर सभी से साझा करेंगे।
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा मामलों पर समन्वय और परामर्श के लिए बने कार्यकारी तंत्र की 19वीं बैठक 30 सितंबर को हुई थी जबकि 12 अक्तूबर को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की 7वें दौर की बातचीत हुई थी।
सर्दियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा बल लंबी तैनाती के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और नई दिल्ली सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर काम कर रही है। हाल ही में एलएसी पार कर आए चीनी सैनिक को जवानों ने पकड़ा था। हालांकि प्रोटोकॉल के तहत उसे बाद में चीन को सौंप दिया गया।