फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry: PM Modi to release future roadmap for bilateral relations in meeting with British Prime Minister tomorrow

विदेश मंत्रालय: पीएम मोदी कल ब्रिटिश प्रधानमंत्री संग बैठक में जारी करेंगे द्विपक्षीय रिश्तों का भावी रोडमैप

Mon, 03 May 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 03 May 2021 02:46 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों के आपसी हित के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने और बहुआयामी रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अहम मौका होगा

विज्ञापन
Foreign Ministry: PM Modi to release future roadmap for bilateral relations in meeting with British Prime Minister tomorrow
नरेंद्र मोदी, बोरिस जॉनसन - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान दोनों नेता बृहद द्विपक्षीय रिश्तों के आगामी 10 वर्षों के लिए एक रोडमैप भी जारी करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों के आपसी हित के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने और बहुआयामी रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अहम मौका होगा। इससे अगले एक दशक में पांच अहम क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन के सहयोग और गहरे होंगे।
विज्ञापन


ये पांच प्रमुख क्षेत्र हैं लोगों से लोगों के संपर्क, व्यापार एवं समृद्धि, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु एवं स्वास्थ्य। उल्लेखनीय है कि जॉनसन पिछले महीने भारत आने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed