भारत ने कहा, बालाकोट एयर स्ट्राइक में सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद था निशाना
विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैनिक या नागरिक की मौत नहीं हुई।
महिला पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने 2014 की तरह पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार पर जोर दिया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जो चाहते थे वह नहीं कर पाए क्योंकि वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था।
स्वराज ने कहा कि आत्म रक्षा में हवाई हमले को अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘पुलवामा हमले के बाद जब हमने सीमा पार हवाई हमला किया तो हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताया कि हमने केवल आत्म रक्षा में ऐसा कदम उठाया है।’
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है, पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक का मकसद जैश-ए-मोहम्मद को निशाना बनाना था। इस जवाबी हमले में कोई भी पाक सैनिक या नागरिक नहीं मरा।
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वराज ने कहा भारतीय एयर स्ट्राइक के बारे में हमने विश्व समुदाय को बताया कि यह सिर्फ आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था। शस्त्रबलों को पाकिस्तानी नागरिक या सैनिकों को नुकसान न पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे और हमारी सेना ने भी ऐसा ही किया। एयर स्ट्राइक पर समूचे विश्व समुदाय ने भारत का समर्थन किया।
मुझे मालूम है, पूर्ण बहुमत की सरकार के मायने
विदेश मंत्री ने पूर्ण बहुमत की सरकार पर जोर देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को याद किया। स्वराज ने कहा, ‘वाजपेयी देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे पर गठबंधन सरकार के कारण ऐसा नहीं कर सके। वहीं प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण बहुमत की सरकार के कारण ही पांच साल में इतना सब कार्य कर पाए। अगर मोदी भी गठबंधन सरकार चला रहे होते तो दबाव में होते।’ स्वराज ने कहा, यह अंतर उन्हें मालूम है, क्योंकि वे दोनों सरकारों में मंत्री रही हैं।
स्वराज ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वे वैश्विक मंच पर एजेंडा सेट करने वाले लीडर के रूप में उभरे हैं। अबुधाबी में पिछले माह ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन (ओआईसी) की मीटिंग के लिए भारत को निमंत्रण पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी पर यूएई सरकार ने उसे फटकार लगा दी। 2008 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए स्वराज ने कहा कि तब यूपीए सरकार पाकिस्तान को अलग-थलग करने में नाकाम रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.