{"_id":"5cf47ad3bdec22072a55492c","slug":"foreign-minister-spoke-on-the-draft-of-new-education-policy-no-language-will-be-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद : नई शिक्षा नीति के मसौदे पर बोले विदेश मंत्री, कोई भी भाषा थोपी नहीं जाएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद : नई शिक्षा नीति के मसौदे पर बोले विदेश मंत्री, कोई भी भाषा थोपी नहीं जाएगी
Mon, 03 Jun 2019 07:17 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
s jaishankar
- फोटो : s jaishankar
गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी पढ़ाने का प्रस्ताव देने वाली शिक्षा नीति के मसौदे पर तमिलनाडु में आक्रोश को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिए जाने से पहले राज्य सरकारों से परामर्श लिया जाएगा। जयशंकर की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर टि्वटर यूजर के एक सवाल के जवाब में आयी है।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘एचआरडी मंत्री को सौंपी गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति महज एक मसौदा रिपोर्ट है। आम जनता से प्रतिक्रिया ली जाएगी। राज्य सरकारों से परामर्श किया जाएगा। इसके बाद ही इस मसौदा रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। भारत सरकार सभी भाषाओं का सम्मान करती है। कोई भाषा थोपी नहीं जाएगी।’’
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए जयशंकर ने रविवार को टि्वटर पर कई सवालों और विदेश में रह रहे कई भारतीयों की मदद की अपीलों का जवाब दिया।