फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister S Jaishankar will reach Panama today and meet his counterpart Alvaro Leyva Duran

S Jaishankar Visit: आज पनामा पहुंचेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अपने समकक्ष अल्वारो लेवा डुरान करेंगे मुलाकात

Mon, 24 Apr 2023 05:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्ज टाउन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्ज टाउन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 05:34 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री फिलिप्स और अन्य नेताओं से मिलकर खुशी हुई।

विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar will reach Panama today and meet his counterpart Alvaro Leyva Duran
EAM Dr S Jaishankar in Vienna - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे के अगले चरण में जयशंकर आज दो दिन दौरे पर पनामा पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां अपने समकक्ष विदेश जनैना तेवानी मेंकोमो सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।  इसके बाद 25 से 27 अप्रैल के दोरान वे कोलंबिया का दौरा करेंगे, जहां वे अपने समकक्ष अल्वारो लेवा डुरान के साथ मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


गुयाना के विकास में भागीदार बनेगा भारत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री फिलिप्स और अन्य नेताओं से मिलकर खुशी हुई। हमने रक्षा सहयोग, ऊर्जा व आपदा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। भारत गुयाना की विकास की यात्रा में उसका साझेदार बनेगा। दोनों देशों के बीच विमान सेवा शुरू करने लिए भी समझौता हुआ। 
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री ने शनिवार को गुयाना में भारत की मदद से बनी ईस्ट-वेस्ट रोड लिंकिंग परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूती दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर बताया कि गुयाना के लोक निर्माण मंत्री देवदत इंदर के साथ उन्होंने ईस्ट बैंक-ईस्ट कोस्ट रोड लिंकेज प्रोजेक्ट साइट का दौरान किया। यह गुयाना की सबसे अहम बुनियादी परियोजनाओं में से एक है। भारत ने इसके लिए गुयाना को ऋण व तकनीकी मदद दी है। 

तीन दिनों के गुयाना दौरे पर गए जयशंकर ने शनिवार को भारत-गुयाना व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ भारत की मजबूत आर्थिक साझेदारी से परस्पर नए अवसर मिलेंगे। साथ ही वैश्विक व्यापार के लिहाज से भी नए विकल्प मिलेंगे। एजेंसी 

भारत-गुयाना संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने समकक्ष ह्यूग टॉड के साथ 5वीं भारत-गुयाना संयुक्त आयोग की बैठक की, जिसमें कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स और रक्षा सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई।

कृषि, नवाचार, प्रौद्योगिकी व बुनियादी ढांचे पर भी वार्ता
जयशंकर ने बताया कि गुयाना के पीएम के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच ऊर्जा, स्वास्थ्य और फार्मा, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण, कृषि, नवाचार, प्रौद्योगिकी और रक्षा एवं बुनियादी ढांचे को लेकर चर्चा की। इन सभी मसलों पर राष्ट्रपति अली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान केंद्रित करने पर सहमति जताई थी। 

व्यापार सम्मेलन के बारे में जयशंकर ने कहा, भारत एवं गुयाना के बीच व्यापार पर गोल मेज सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें गुयाना के विदेश मंत्री ह्यू टॉड, वित्त मंत्री अशनी सिंह और लोक निर्माण मंत्री देवदत इंदर की भागीदारी की सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की लैटिन अमेरिकी देशों में उपस्थिति भारत के बढ़ते जुड़ाव का प्रतिबिंब है। इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री ने भारत-गुयाना मूल के क्रिकेटर रामनरेश सरवन और क्रिकेटर स्टीवन जैकब्स से भी मुलाकात 


जल्द शुरू होगी विमान सेवा 
विदेश मंत्री ने बताया कि गुयाना दौरे के आखिरी दिन भारत और गुयाना के बीच आव्रजन, गतिशीलता और वायु सेवा समझौता हुआ। इसके तहत दोनों देश जल्द ही नागरिक उड्डयन सेवा शुरू करेंगे। हालांकि अभी दोनों तरफ से एयरलाइंस का चुनाव, सेवाओं संचालन नियम, उपयोगकर्ता शुल्क, सीमा शुल्क जैसे मसलों पर समझौता होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed