फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister S Jaishankar Saudi Arabia visit to co-chair first ministerial meeting of PSSC

S Jaishankar: सऊदी अरब आज रवाना होंगे विदेश मंत्री, PSSC की पहली मंत्री स्तरीय बैठक की करेंगे सह अध्यक्षता

Sat, 10 Sep 2022 05:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 05:44 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से 12 सितंबर तक सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सऊदी अरब की यात्रा होगी। 

विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar  Saudi Arabia visit to co-chair first ministerial meeting of PSSC
डॉक्टर एस जयशंकर - फोटो : Twitter@ S Jaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग को और प्रगाढ़ करने के मुद्दों पर वार्ता करेंगे। भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझिदारी परिषद की रूपरेखा के तहत स्थापित राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक सहयोग समिति की पहली बैठक की वह सह अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन


द्विपक्षीय संबंधों की करेंगे व्यापक समीक्षा
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि विदेश मंत्री बनने के बाद एस जयशंकर की यह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और पीएसएससी समिति के चार संयुक्त कार्य समूहों राजनीतिक और कांसुलर के तहत प्रगति पर चर्चा करेंगे।विदेश मंत्रालय ने बताया, पिछले कुछ महीनों में इन समूहों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें हुई हैं। कहा गया है कि दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र, जी20 और जीसीसी में अपने सहयोग सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


जीसीसी के महासचिव से भी करेंगे मुलाकात 
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर सऊदी के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव नायेफ फलाह मुबारक अल-हजरफ से भी मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और उन्हें बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि भारत-सऊदी अरब संबंध पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक, सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, सांस्कृतिक और रक्षा क्षेत्रों सहित काफी मजबूत हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed