{"_id":"5fac31078ebc3e9bc919a921","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-said-coronavirus-epidemic-has-proved-to-be-a-complicating-factor-for-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति का नया संतुलन उभरने के लिए तैयार है : जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शक्ति का नया संतुलन उभरने के लिए तैयार है : जयशंकर
Thu, 12 Nov 2020 12:15 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पहले से ही तनाव से गुजर रहे विश्व के लिए कोरोना वायरस महामारी एक जटिल कारक साबित हुई है और वर्तमान परिस्थितियों के चलते शक्ति का एक नया संतुलन उभरने को तैयार है।
विज्ञापन
जयशंकर ने एक सम्मेलन में इस बात का भी जिक्र किया कि महामारी के कारण उभरे हालात के मद्देनजर कई देशों ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा को विस्तारित किया है और वे लचीली आपूर्ति श्रृंखला पर अधिक जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
किसी का नाम लिए बिना विदेश मंत्री ने कहा कि हाल की घटनाओं से पता चलता है कि समान मानसिकता बहुपक्षवाद को निराश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि हम शक्ति एवं हितों के नए संतुलन की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन