फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign individuals and entity on farmers protest government said it is not accurate and responsible

विदेशी हस्तियों के बयान पर भड़के अमित शाह, बोले- भारत की एकता डिगा नहीं सकता कोई भी प्रोपेगैंडा

Wed, 03 Feb 2021 08:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
foreign individuals and entity on farmers protest government said it is not accurate and responsible
अमित शाह - फोटो : पीटीआई

भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर पॉप गायिका रिहाना सहित विदेशों की मशहूर हस्तियों एवं अन्य लोगों की टिप्पणियों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोपेगैंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है और न ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुट है और प्रगति हासिल करने के लिए देशवासी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं विदेश मंत्रालय ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘खास तौर पर मशहूर हस्तियों एवं अन्य द्वारा सोशल मीडिया पर हैशटैग और टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना होती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया है ।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केंद्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था, इसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि संसद ने कृषि क्षेत्र से जुड़े सुधारवादी विधेयक पारित किए हैं। इसमें कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थी समूहों ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने का प्रयास किया।बयान में कहा गया है कि, ‘हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि इन प्रदर्शनों को भारत के लोकतांत्रिक आचार और राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में तथा संबंधित किसान समूहों से गतिरोध दूर करने के सरकार के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।’ मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे मामलों में कोई भी टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों को परखा जाना चाहिए और मुद्दों के बारे में उपयुक्त समझ बनानी चाहिए।

 
बता दें कि किसान आंदोलन पर विदेश हस्तियों की ओर से आई टिप्पणियों के बाद मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और तूल मिल गया है। अब तक रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने किसानों के समर्थन में अपनी बात रखी है।




रिहाना ने समर्थन में किया ट्वीट
अमेरिकी पॉप स्टार सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़े एक लेख को रिट्वीट करते हुए लिखा कि हम इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इस लेख में जानकारी दी गई थी कि प्रदर्शनकारी स्थलों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस पर रिहाना ने समर्थन जताया था और इसे ट्वीट किया था।

 

ग्रेटा थनबर्ग ने दिया समर्थन
स्वीडन के पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया और लिखा कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले किसानों के साथ खड़े हैं।
 

कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस का ट्वीट
मीना हैरिस ने ट्वीट किया कि हम सभी को भारत में इंटरनेट शटडाउन और किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अर्धसैनिक हिंसा से नाराज होना चाहिए।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed