{"_id":"572674804f1c1b56035cd773","slug":"for-tickets-fierce-bsp-coordinator-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए घमासान, बसपा कोआर्डिनेटर के सामने भिड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टिकट के लिए घमासान, बसपा कोआर्डिनेटर के सामने भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया-कंचनपुर
Updated Mon, 02 May 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
बीएसपी में हंगामा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया-कंचनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा में टिकट का घमासान रविवार को तरकुलवा में कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर सड़क तक नजर आया। पथरदेवा विधानसभा सीट से नीरज कुमार वर्मा के नाम का एलान होते ही टिकट के दावेदार संजय सिंह के समर्थकों ने जोन कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार की मौजूदगी वाले मंच तक पहुंचकर विरोध जताया तो सम्मेलन से बाहर निकलकर कसया रोड पर जाम लगा दिया। बाद में उधर से गुजरी जोनल कोआर्डिनेटर की गाड़ी रोककर भी नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने जोनल कोआर्डिनेटर खरवार की गाड़ी का रास्ता रोककर शीशे व बोनट पर हाथ पटक कर संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा अध्यक्ष दीनानाथ भार्गव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को काबू करने व जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जाम से देवरिया-कुशीनगर रोड के यात्री परेशान रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संजय सिंह पथरदेवा से पिछले चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे हैं। ऐसे में उन्हें ही इस बार भी मौका दिया जाना चाहिए।

नीरज को टिकट पर संजय गुट ने जाम लगाया
बसपा जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद का कहना है कि टिकट को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन हाथापाई जैसी घटना नहीं हुई। इच्छुक लोगों से नाम मांगकर ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है। विरोधी गतिविधि वालों पर कार्रवाई होगी।
संजय सिंह सहित चार बसपा से बाहर
बसपा जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद का कहना है कि टिकट को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन हाथापाई जैसी घटना नहीं हुई। इच्छुक लोगों से नाम मांगकर ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है। विरोधी गतिविधि पर जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार के निर्देश पर संजय सिंह, दीनानाथ भार्गव, सूर्यनाथ प्रसाद, और महेंद्र यादव को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।