फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time eunuchs day was celebrated in Mumbai demand to open schools and hospitals for eunuchs Latest News Update

Kinnar Diwas: मुंबई में पहली बार मनाया गया किन्नर दिवस, किन्नरों के लिए विद्यालय और अस्पताल खोलने की मांग

Wed, 08 Jun 2022 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Jun 2022 08:45 PM IST
सार

किन्नरों के लिए विशेष स्कूल के अलावा अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए रेखा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किन्नरों का इलाज करने से डॉक्टर और नर्स कतराते हैं। किन्नरों के साथ हो रहे इस तरह का दुर्व्यवहार बंद किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
For the first time eunuchs day was celebrated in Mumbai demand to open schools and hospitals for eunuchs Latest News Update
Kinnar Diwas - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई में श्री महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पहली बार किन्नर दिवस मनाया गया। किन्नर दिवस का आयोजन श्री महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया। यह संस्था किन्नर विद्यालय भी चलाती है, जो देश में किन्नरों के लिए खोला गया एकमात्र और पहला विद्यालय है। इस दौरान किन्नरों के लिए विशेष स्कूल के अलावा अस्पताल खोलने की मांग की गई।

विज्ञापन


मुंबई पश्चिमी उपनगर अंधेरी में आयोजित किन्नर दिवस समारोह में ट्रस्ट की संस्थापक रेखा त्रिपाठी ने कहा कि सरकारों को चाहिए कि वे किन्नरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनके हितों की रक्षा करें। ताकि वे भी अपनी जिन्दगी एक आम इंसान की तरह बिता सकें। फिर उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


किन्नरों के लिए विशेष स्कूल के अलावा अस्पताल की आवश्यकता पर जोर देते हुए रेखा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किन्नरों का इलाज करने से डॉक्टर और नर्स कतराते हैं। किन्नरों के साथ हो रहे इस तरह का दुर्व्यवहार बंद किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने कहा कि दो साल पहले पालघर जिले के वसई में किन्नरों के लिए विद्यालय खोला। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में किन्नरों के लिए खोला गया उनका विद्यालय एकमात्र और पहला है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं अन्य प्रांतों में भी किन्नर विद्यालयों की आवश्यकता है।

मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में आयोजित समारोह में आए सभी किन्नरों ने कार्यक्रम की शुरूआत में ‘वंदे मातरम्’ गीत गाए और जय हिंद का नारा लगाकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले थे, पर वह किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। 


ट्रस्ट की संस्थापक रेखा त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी और राकेश दुबे, समाज सेविका रंजू झा की विशेष उपस्थिति में हुए किन्नर दिवस कार्यक्रम में किन्नरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें मेंहदी अली, जोया, जन्नत, दलजीत, सरगम, अलीशा, जोरनिया, सुरैया, कायनात, जारा शेख, नायरा खान, रेहाना, आभा, सायरा, छुटकी, परशी, पुर्णिमा तिवारी और शहाबुद्दीन की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed