फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for land acquisition standing crop will not be destroyed: central govt

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला जमीन अधिग्रहण के दौरान खड़ी फसल को नहीं काटेगी सरकार

Thu, 09 Aug 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
for land acquisition standing crop will not be destroyed: central govt
जमीन अधिग्रहण
किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए उनकी तैयार फसल अब बर्बाद नहीं की जायेगी। निर्माण कार्य और हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहित करते वक्त खड़ी फसल काट दी जाती थी जिससे किसानों को काफी नुकसान होता था। लेकिन सरकार ने तय किया है कि जब तक फसल कट ना जाये तब तक जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन सचिव यासिन मलिक ने कहा है कि प्राधिकरणों से इस बारे में चर्चा की गई है।
विज्ञापन


सचिव यासिन मलिक ने बताया कि अधिग्रहण के दौरान किसानों की फसल को नष्ट करने का मुआवजा भी देना पड़ता है और ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 'हम अधिग्रहण की समय सीमा को कुछ समय के लिए बढ़ा कर फसलों के कटने तक इंतजार करें तो सरकार और किसान दोनों को फायदा मिलेगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल और त्वरित करने के लिए मंत्रालय ने ऑनलाइन इंटिग्रेटेड प्रणाली ' भूमिराशि' और पब्लिक फिनांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) की मदद लेने का फैसला किया है। भूमिराशि पोर्टल पर अधिग्रहण वाली जमीनों की जानकारी इकट्ठी की जायेगी और पब्लिक फिनांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से मुआवजा के बारे में सही आंकलन किया जायेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा नोटिफिकेशन का वक्त घटा कर 8 से 10 दिन का कर दिया गया है जबकि पहले इसमें तीन महीने से ज्यादा लग जाते थे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि साल 2017-2018 में एक हजार नोटिफिकेशन आये थे जबकि सिर्फ इसी साल अप्रैल से जुलाई तक में पिछले साल के मुकाबले में नौ सौ से ज्यादा नोटिफिकेशन आये हैं। यानि चार महीने में ही काफी ज्यादा जानकारी पोर्टल और पब्लिक फिनांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के तहत सरकार के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ीसा, पंजाब, सिक्किम और पुडुचेरी जैसे राज्य भी अधिग्रहण के लिए इसी प्रणाली को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। रक्षा, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और भारतीय खाद्य निगम भी इस नई प्रणाली के तहत जमीन अधिग्रहित करने को इच्छुक हैं। जिससे फसल का नुकसान कम से कम हो। 

खास बात ये है कि भूमिराशि के पास देश के 6.55 लाख गांवों की जमीन का लेखा-जोखा है जो जमीन से जुड़ी जानकारी का सबसे बड़ा डेटा बैंक है। जाहिर है इस डेटा बैंक के जरिए जमीन से जुड़ी हर जानकारी सरकार को अधिग्रहण में मदद करेगी और किसानो को जमीन देने की स्थिति में खड़ी फसल का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed