फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For BJP workers country comes before post Home Minister Amit Shah on Dharmendra Pradhan resignation

'भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद से पहले देश': प्रधान के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह; और क्या कहा?

Sun, 26 Jul 2026 12:01 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 26 Jul 2026 12:01 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा और विद्यार्थी हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मातृभाषा में परीक्षाएं, पीएम श्री विद्यालय, डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली जैसे सुधारों को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
For BJP workers country comes before post Home Minister Amit Shah on Dharmendra Pradhan resignation
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सीजेपी के प्रदर्शन पर धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर देर रात गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधान के इस्तीफे के पत्र को शेयर कर लिखा, 'भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।'

विज्ञापन


'युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है मोदी सरकार'
मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।

विज्ञापन


प्रधान के कार्यकाल की तारीफ
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने लिखा कि प्रधान ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'PM मोदी की उम्मीद पर खरा उतरुंगा': शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर बोले जोशी; प्रधान की तारीफ में क्या कहा?

'भारतीय जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ' 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर उनके समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,'केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे ऐतिहासिक शिक्षा सुधारों को सफलतापूर्वक लागू किया। सार्वजनिक जीवन में बड़े हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका पद से इस्तीफा देने का निर्णय ईमानदारी, जवाबदेही और निस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके इस कदम का सम्मान करती है। साथ ही, उनके भविष्य के सभी प्रयासों और नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed