फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Food Inflation: Floods and rains increased inflation, the prices of these vegetables also crossed Rs 100

Food Inflation: बाढ़-बारिश ने बढ़ा दी महंगाई, टमाटर के साथ इन सब्जियों के दाम भी पहुंचे 100 रुपये के पार

Wed, 12 Jul 2023 03:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 12 Jul 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Food Inflation: टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी हैं। कारोबारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट के चलते सब्जियों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमत सामान्य से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी, बैंगन की कीमत काफी बढ़ चुकी हैं...
loader
Food Inflation: Floods and rains increased inflation, the prices of these vegetables also crossed Rs 100
Food Inflation - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर नजर आने लगा है। उत्तरी राज्यों के हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सब्जियों-फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाढ़ और बारिश के चलते राज्यों की मंडियों में सब्जियों की आवक घट रही है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में सब्जी के दाम और बढ़ सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि बारिश थमने से पहले कीमतों में कमी आने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है क्योंकि सड़कें बंद हैं और खेत-खलिहानों और मैदान पानी से लबालब हैं। लोगों को जरूरी चीज़ें फल और सब्जियां खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Vegetable Prices: पिछले साल के मुकाबले दोगुना महंगा हुआ टमाटर, एक महीने तक नहीं मिलेगी राहत

कई जगह फंसे हैं ट्रक, मंडियां पड़ी हैं सूनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति होने से कई ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं। राज्यों की मंडी में नहीं पहुंच पा रहे हैं। आजादपुर सब्जी-व्यापारी संघ के कारोबारियों ने अमर उजाला से कहा, दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के खेतों में लगी सब्जियां डूब गई हैं। इससे बाजार में आपूर्ति कम हो गई है जिससे दाम काफी बढ़ गए हैं। सोनीपत, पानीपत जैसे इलाकों से भी सब्जियां बाजार में नहीं आ रही हैं। कई जगह ट्रक फंसे हुए हैं। इसमें रखी सब्जियां और फल खराब भी हो रहे हैं। इसलिए चालक आसपास के इलाकों में ही सब्जियां उतार कर बेच रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि शनिवार-रविवार को हुई बारिश के चलते मंडी में सब्जियों की ज्यादा बिक्री नहीं हुई। मंडी में सोमवार को प्याज की 55 गाड़ियां ही आईं, जबकि सामान्य दिनों में 70 गाड़ियां आती हैं। मंगलवार को भी स्थिति ऐसी ही रही। बारिश के चलते सब्जियां तेजी से खराब हो रही हैं, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सब्जियां और महंगी होने वाली हैं। सोमवार को हिमाचल से टमाटर की आवक कम रही है, जिससे टमाटर के और महंगा होने की उम्मीद है।

टमाटर के साथ इन सब्जियों के दाम भी पहुंचे 100 रुपये के पार

टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी हैं। कारोबारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट के चलते सब्जियों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमत सामान्य से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी, बैंगन की कीमत काफी बढ़ चुकी हैं। एक महीने पहले अदरक 100 रुपये प्रति किलो था और आज यह 300 रुपये किलो हो चुका है। दिल्ली की आजादपुर मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। इसमें टमाटर की कीमत 80 से 120 रुपये प्रति किलो है।

बाजार में 500 ग्राम गोभी की कीमत 80 से 100 रुपये हो गई है। प्याज की कीमत भी 30 से 40 रुपए प्रति किलो हो गई है। धनिया की कीमत 110 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है। मिर्च की कीमत 125 रुपये प्रति किलो बिक रही है। शिमला मिर्च ने 100 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। बाजार में बींस 120 रुपये, भिंडी 80 रुपये और करेला 60 से 70 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा बाजार में लहसुन 200 रुपये प्रति किलो, लौकी 30 से 40 रुपये प्रति किलो, करेला 40 से 50 रुपये प्रति किलो, नींबू 30 से 40 रुपये प्रति किलो, बैंगन 40 से 50 रुपये प्रति किलो और हरा साग 20 रुपये प्रति बाजार में बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed