फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Food: Family get chicken instead of paneer in Biryani, Zomato and Hotel react to user's complaint

Food: बिरयानी में पनीर की जगह मिला चिकन, यूजर की शिकायत पर जोमैटो और होटल ने दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 11 Jul 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jul 2023 12:29 PM IST
सार

ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने दो वीडियो शेयर किया। वीडियो में वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली पैक का बिल दिखाया गया, जिसे फूड एग्रीगेटर एप्लिकेशन जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं दूसरे वीडियो में बिरयानी में चिकेन के टुकड़ो को दिखाया है।

विज्ञापन
Food: Family get chicken instead of paneer in Biryani, Zomato and Hotel react to user's complaint
Biryani - फोटो : Social Media

विस्तार

बिरयानी खाना लगभग हर किसी को पसंद है। ज्यादातर लोगों का यह पसंदीदा भोजन भी बन चुका है। चिकन से लेकर मटन और कटहल से लेकर सब्जी हर तरह की बिरयानी अब बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सावन महीने की शुरुआत में इसी बिरयानी ने एक फुड डिलीवरी एप जोमैटो और मशहूर होटल बेहरूज बिरयानी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल, एक परिवार ने सावन के दौरान पनीर बिरयानी ऑर्डर किया था, लेकिन पनीर की जगह उन्हें चिकन बिरयानी दिया गया था। 
विज्ञापन


उनके एक करीबी ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदार के साथ हुए इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया वाराणसी से उनके किसी दोस्त ने जोमैटो से बेहरूज की पनीर बिरयानी ऑर्डर की, लेकिन पनीर बिरयानी की जगह उन्हें चिकन बिरयानी भेजी गई। परिवारवालों ने पहले पनीर समझकर खाया, लेकिन उसके बाद उन्हें अंदाजा हो गया कि उन्हें पनीर नहीं बल्कि चिकन बिरयानी दिया गया है। 
विज्ञापन


ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने दो वीडियो शेयर किए। वीडियो में वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली पैक का बिल दिखाया गया, जिसे फूड एग्रीगेटर एप जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं, दूसरे वीडियो में बिरयानी में चिकन के टुकड़ों को दिखाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें एहसास नहीं हुआ कि वे चिकन खा रहे हैं, क्योंकि पनीर बिरयानी में पनीर को भी बेसन में लपेटा जाता है। इस मामले में जब उन्होंने बेहरूज बिरयानी को फोन किया तो उन्हें जोमैटो से संपर्क करने को कहा गया। जब उन्होंने जोमैटो से बात की तो उन्हें होटल से संपर्क करने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस ट्वीट को साझा किया गया तब जोमैटो और होटल दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जोमैटो ने लिखा, 'अश्विनी इस दुर्घटना के लिए खेद है। हमारा ऐसा कुछ इरादा नहीं था। हम इसकी जांच करेंगे।' होटल की तरफ से कहा गया, 'हम इसके लिए माफी मांगते हैं, जिससे आपके अनुभव में बाधा हुई। कृपया आप अपना नंबर हमें साझा करें जिससे कि हम इसे ठीक कर सकें।'


इस वायरल ट्वीट को अबतक 897.7 हजार लोगों ने देखा और 5,858 लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स इसपर अपना अनुभव भी शेयर कर रहे हैं तो कई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed