{"_id":"64cb174f638e5239ed0900a7","slug":"food-delivery-app-appeals-to-lady-from-bhopal-to-stop-ordering-cod-for-ex-tweet-goes-viral-news-and-updates-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: 'अपने Ex-बॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी से खाना भेजना बंद करो', फूड डिलीवरी एप की अपील, आई मीम्स की बाढ़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Viral: 'अपने Ex-बॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी से खाना भेजना बंद करो', फूड डिलीवरी एप की अपील, आई मीम्स की बाढ़
Thu, 03 Aug 2023 08:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:47 AM IST
सार
ट्विटर पर यूजर्स ने भी इसके जवाब में कई जबरदस्त बातें लिखीं। इस ट्वीट पर गुरुवार सुबह 8 बजे तक 8 लाख से ज्यादा लोग पढ़ चुके हैं, जबकि करीब 11 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी
- फोटो : pixabay
विस्तार
फूड डिलीवरी एप्स के मार्केटिंग के तरीके आमतौर पर लोगों को काफी चौंकाते हैं। खासकर इन कंपनियों के प्रमोशन के तरीके जिस तरह से मजाक और हास्य से भरे होते हैं, वह यूजर्स को काफी लुभाता है। जोमैटो का ऐसा ही एक ट्वीट एक बार फिर वायरल हो रहा है। बीती शाम जोमैटो ने एक ट्वीट किया जिसमें 'भोपाल की रहने वाली अंकिता' से अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को खाना न भेजने की अपील की गई है। यह ट्वीट अपने कंटेंट की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
क्या है जोमैटो का पूरा ट्वीट?
जोमैटो ने अपने ट्वीट में कहा, "भोपाल की अंकिता, कृपया अपने एक्स को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद कीजिए। यह तीसरी बार है, जब वह पैसे देने से इनकार कर रहा है।" अपने अगले ही ट्वीट में जोमैटो ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कृपया कोई अंकिता को बता दो कि उनके अकाउंट पर कैश ऑन डिलीवरी बंद कर दी गई है। वह पिछले 15 मिनट से एक और ऑर्डर करने की कोशिश कर रही हैं।"
जोमैटो का यह ट्वीट बुधवार से ही लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि जोमैटो ने जिस भोपाल की अंकिता की बात की है, वह असल व्यक्ति है या कंपनी की मार्केटिंग का तरीका। इसके बावजूद ट्विटर पर यूजर्स ने भी इसके जवाब में कई जबरदस्त बातें लिखीं। इस ट्वीट पर गुरुवार सुबह 8 बजे तक 8 लाख से ज्यादा लोग पढ़ चुके हैं, जबकि करीब 11 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
ट्वीट पर लोगों ने कैसे लिए मजे?
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "कोई बात नहीं जोमैटो, अब आप एक नई सेवा 'डिलीवर अ स्लैप' (थप्पड़ की डिलीवरी) शुरू करिए। मुझे विश्वास है कि यह पहल फायदेमंद होगी।" एक और यूजर ने लिखा, "लगता है एक्स-बॉयफ्रेंड ने अंकिता से काफी कर्ज लिया है।" एक और यूजर ने कहा, "अंकिता के एक्स को लग रहा होगा कि वह भूख और दिल टूटने के अनंत चक्र में फंस गया है।"

Ankita from Bhopal please stop sending food to your ex on cash on delivery. This is the 3rd time - he is refusing to pay!
— zomato (@zomato) August 2, 2023
ट्वीट पर लोगों ने कैसे लिए मजे?
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "कोई बात नहीं जोमैटो, अब आप एक नई सेवा 'डिलीवर अ स्लैप' (थप्पड़ की डिलीवरी) शुरू करिए। मुझे विश्वास है कि यह पहल फायदेमंद होगी।" एक और यूजर ने लिखा, "लगता है एक्स-बॉयफ्रेंड ने अंकिता से काफी कर्ज लिया है।" एक और यूजर ने कहा, "अंकिता के एक्स को लग रहा होगा कि वह भूख और दिल टूटने के अनंत चक्र में फंस गया है।"
Ankita, looks like your ex is treating your food deliveries like a free buffet! 😂 Maybe you should send him a menu with “Payment Required: Love and Respect” - that way, he’ll think twice before ordering! 🍔🛍️
— Manmeet Singh (@Manmeetsingh106) August 2, 2023
It's okay, Zomato. Consider launching a new service called 'Deliver a Slap.' I hope this initiative could be beneficial.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) August 2, 2023