फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FM Nirmala Sitharaman goes for vegetable shopping Interacts With Locals at Chennai Mylapore Market

Tamil Nadu: राजकाज के बीच निर्मला सीतारमण ने जाने सब्जियों के भाव, स्थानीय वेंडरों और महिलाओं से की बातचीत

Mon, 10 Oct 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Oct 2022 05:35 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दिल्ली वापसी के क्रम में जब उनका काफिला मायलापुर सब्जी मंडी के पास से गुजरा तो मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी के बीच उन्होंने चार तरह की सब्जियां खरीदीं।

विज्ञापन
FM Nirmala Sitharaman goes for vegetable shopping Interacts With Locals at Chennai Mylapore Market
चेन्नई के मायलापुर स्थित सब्जी मंडी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : Twitter@nsitharamanoffc

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक दिवसीय दौरे पर शनिवार काे चेन्नई पहुंचीं और व्यस्त कार्यक्रम के बीच अचानक सब्जियां खरीदती नजर आईं। चेन्नई के मायलापुर स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी के बीच उन्होंने स्थानीय वेंडरों और महिलाओं से बातचीत की। दिल्ली वापसी के क्रम में वित्त मंत्री ने खरीदारी और बातचीत में 20 मिनट का समय लगाया। वित्त मंत्री के आगमन की सूचना के बाद वीडियो बनाने और सेल्फियों का भी दौर चला।

विज्ञापन


मंत्री का कार्यक्रम बहुत ही कसा हुआ था। उन्हें अंबत्तूर के कल्लिकुप्पम में दिव्यांग बच्चों के लिए एक बहु-विषयक केंद्र आनंद करुणा विद्यालय का उद्घाटन करने के अलावा कई कार्यक्रमों में शिरकत करना था। सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दिल्ली वापसी के क्रम में जब उनका काफिला मायलापुर सब्जी मंडी के पास से गुजरा तो मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी के बीच उन्होंने चार तरह की सब्जियां खरीदीं। 
विज्ञापन


वीआईपी खरीदार को देख कर हतप्रभ हुए वेंडर
स्थानीय विक्रेता वित्त मंत्री को नहीं पहचान पाए। वित्त मंत्री के साथ गए स्थानीय लोगों ने उनका परिचय दिया। इसके बाद उनका वीडियो बनाने और सेल्फी लेने की होड़ मची। खरीददारी का वीडियो वित्त मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सब्जियां बनीं पसंद
खरीददारी के दौरान वित्त मंत्री ने स्थानीय सब्जियों को वरीयता दी। उन्होंने ब्लैक नाइट शेड (मनाथक्कली कीराई) के पांच गुच्छे, मुलई कीराई, जंगली रतालू और टर्की बेरी खरीदे। इस दौरान कुशल गृहणी की तरह टोकरी से खुद ही सब्जियां चुनीं। दरअसल मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली वित्त मंत्री के बचपन की गर्मियां इसी मायलापुर में बीती हैं।


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार
वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार हो गई। किसी ने लिखा कि महंगाई का जायजा लेने खुद वित्त मंत्री सड़क पर उतरीं। वहीं किसी ने वित्त मंत्री की खरीददारी के उनके साधारण रहन सहन से जोड़ कर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed