Weather Report: गुजरात के निचले हिस्सों में भारी बारिश, केरल के चार जिलों में ऑरेंज तो आठ में यलो अलर्ट
डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने बताया, "नवसारी जिले में कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हम निचले इलाकों से निकासी कर रहे हैं। अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।"
विस्तार
ओरसांग नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वलसाड के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए नवसारी जिले के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं।
छोटा उदेपुर और नर्मदा जिलों में उफान पर नदियां
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात और रविवार की सुबह वलसाड और नवसारी जिलों में भारी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि छोटा उदेपुर और नर्मदा जिलों में भी भारी बारिश हुई जिससे नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने बताया, "नवसारी जिले में कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हम निचले इलाकों से निकासी कर रहे हैं। अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की मदद से ऑपरेशन जारी है।"
अधिकारियों ने बताया कि वलसाड में ओरसांग नदी का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में बाढ़ आने के बाद 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को वलसाड में कुछ राहत मिली है और जलस्तर घट गया जिसके बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई बांधों और नदियों में शनिवार से भारी बारिश हो रही है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। संबंधित प्रशासन को अलर्ट पर रखा है।
छोटा उदेपुर और नर्मदा जिलों में उफान पर नदियां
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वलसाड जिले के धरमपुर तालुका और नवसारी के वंसदा में रविवार को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे की अवधि में क्रमशः 216 और 213 मिमी बारिश हुई। एसओईसी ने कहा कि नवसारी, चिखली और खेरगाम तालुका में क्रमश: 197 मिमी और 194 मिमी बारिश हुई, जबकि वलसाड के कपराडा में 194 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार, डांग जिले के अहवा, वाघई और सुबीर क्षेत्रों में क्रमश: 180 मिमी, 160 मिमी और 141 मिमी बारिश हुई, सूरत के उमरपाड़ा में 179 मिमी और तापी जिले के व्यारा में 106 मिमी बारिश हुई। एसईओसी के अनुसार, डांग, तापी, नर्मदा और छोटा उदेपुर जिलों के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर तक बहुत भारी बारिश जारी रही।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात और रविवार की सुबह वलसाड और नवसारी जिलों में भारी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि छोटा उदेपुर और नर्मदा जिलों में भी भारी बारिश हुई जिससे नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
केरल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच आईएमडी ने रविवार को केरल के चार जिलों में दिनभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शाम 4 बजे उत्तरी केरल के जिलों कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट में अंतर
आईएमडी ने आगे कहा कि अगले पांच दिनों में दक्षिणी राज्य केरल में भारी बारिश की संभावना है और 10, 13 और 14 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 3 से 7 जुलाई के बीच पूरे केरल में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार होने के बावजूद रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) बुलेटिन के अनुसार, दोनों मौतें हैलाकांडी जिले में हुईं। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 192 हो गई। अभी भी 12 जिलों में 5,39,334 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। 18 राजस्व मंडलों के कुल 390 गांव जलमग्न हैं।
भारी बारिश के बाद मांड्या जिले में कृष्णा राजा सागर (KRS) बांध पर तिरंगे की रोशनी में पानी का प्रवाह देखा गया।
#WATCH | Karnataka: Visuals from Krishna Raja Sagara (KRS) dam in Mandya district where a high water inflow was witnessed under the tricolour lighting, owing to heavy rains pic.twitter.com/IiPsGl7mUr
— ANI (@ANI) July 10, 2022