यूपी में बाढ़ का कहर: रिहंद बांध के खुले पांच गेट, 11 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के मुताबिक बुंदेलखंड में कई कच्चे मकान बह गए जिसमें बांदा जिले के कलवनगंज और महोबा में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर में भी भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। इलाहाबाद में भी बाढ़ की वजह से 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। साथ ही सीतापुर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।
तेज हुआ राहत एवं बचाव कार्य
अधिकारियों के मुताबिक बारिश की वजह से रिजर्वायर में पिछले 24 घंटे में पानी के जलस्तर में 20 फीट की बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से बांध को खोलना पड़ा। पानी छोड़े जाने की वजह से चोपन और बिहार से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकारियों के स्थिति का जायजा लेने और तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी में कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं जिससे गंगा और उसकी सहायक नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को बाढ़ से परेशान लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।