फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in assam heavy rain state government death toll affected people news in hindi

Assam: बाढ़ के कारण असम का हाल बेहाल, करीमगंज में दो लाख लोग प्रभावित, अब तक 36 की मौत

Fri, 21 Jun 2024 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jun 2024 01:18 PM IST
सार

राज्य भर में 100 से भी अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में करीब 14,000 लोगों ने शरण ले रखी है। बाढ़ के कारण सड़के और पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।  

विज्ञापन
Flood in assam heavy rain state government death toll affected people news in hindi
असम में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को भी यहां बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। कई जिलों के चार लाख लोग बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई नदियां अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। 19 जिलों के करीब चार लाख लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने को मजबूर हैं। इन जिलों में बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दरांग, गोलपारा, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, तामुलपुर और उदलगुरी शामिल है। 
विज्ञापन


कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान
असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीमगंज सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां दो लाख लोग प्रभावित हुए। इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या 36 हो गई। राज्य भर में 100 से भी अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में करीब 14,000 लोगों ने शरण ले रखी है। बाढ़ के कारण सड़के और पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed