फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Flood in Gujarat, Orange Alert in Maharashtra Latest Monsoon Update News in Hindi

Weather Update Today: गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, पर इन इलाकों को अच्छी बारिश का इंतजार

Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
सार

आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Flood in Gujarat, Orange Alert in Maharashtra Latest Monsoon Update News in Hindi
दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे देश में मानसून सक्रिय होने के बाद भी देश के कई राज्यों को अभी झमाझम बारिश का इंतजार है। पिछले कुछ दिनों से 20 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन कई इलाकों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। पूर्वोत्तर के बाद अब गुजरात व महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ कहर बरपा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन


निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार गुजरात के बचे हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। इसी तरह सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। 
विज्ञापन


दिल्ली, यूपी, पंजाब व हरियाणा में हल्की वर्षा का अनुमान
आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों के लिए अलर्ट

  • मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 
  • तेलंगाना में गोदावरी नदी ने खतरनाक स्तर को पार कर लिया है। 
  • राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
  • महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 4 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
इन इलाकों को झमाझम का इंतजार
सोमवार को राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण उमस से राहत मिली, लेकिन उत्तर और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश का इंतजार है। इन इलाकों में पश्चिमी मप्र, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी के अधिकांश क्षेत्र शामिल हैं।  हालांकि, इनमें से भी अधिकतर में हल्की व मध्यम वर्षा हो चुकी है। इसके चलते खरीफ फसलों की बोआई का काम शुरू हो चुका है। कई क्षेत्रों में फसलों की बोआई भी पूरी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed