{"_id":"5c768273bdec22271f343584","slug":"flight-operations-resumed-at-nine-airports-dgca","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हवाई अड्डों पर फिलहाल विमानों की आवाजाही बहाल : डीजीसीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौ हवाई अड्डों पर फिलहाल विमानों की आवाजाही बहाल : डीजीसीए
Wed, 27 Feb 2019 05:58 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : पीटीआई
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि सुबह जिन नौ हवाई अड्डों पर असैन्य उड़ानों का परिचालन रोका गया था वहां अब विमानों की आवाजाही फिलहाल बहाल कर दी गई है। डीजीसीए के एक प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल, इन हवाई अड्डों पर उड़ानों का परिचालन बहाल हो गया है।'
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इससे पहले बुधवार को ‘नोटिस टू एयरमैन’ (एनओटीएएम) जारी करते हुए कहा था कि श्रीनगर, जम्मू, लेह, पठानकोट, अमृतसर, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू मनाली और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों पर विमानों का परिचालन 27 फरवरी से 27 मई तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
एएआई देश में 100 से ज्यादा हवाई अड्डों का संचालन करता है। इनमें वह हवाई अड्डे भी शामिल हैं जिन्हें अस्थायी रूप से बंद किया गया था। हवाई अड्डों को बंद करने का यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव के बाद उठाया गया था।
विज्ञापन