फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight attendant died in Pawai Mumbai police formed special team for investigation

Maharashtra: पवई में 24 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट की मौत, पुलिस ने हत्या के मामले में हाउसकीपर को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2023 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल फ्लाइट अटेंडेंट के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।

विज्ञापन
Flight attendant died in Pawai Mumbai police formed special team for investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंबई के पवई जिले में एक 24 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट अपने ही फ्लैट में मृत पाई गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ की निवासी रुपल ओगरे के तौर पर हुई है, जो अप्रैल में एयर इंडिया में ट्रेनिंग के लिए मुंबई आई थी। रविवार की रात अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग के पास स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में उसका शव पाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय विक्रम अथवाल को गिरफ्तार किया है, जो मृतक के घर में हाउसकीपिंग का काम करता था। जांच  के दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतक फ्लैट में अपनी बहन और बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी और वो दोनों ही आठ दिन पहले अपने घर गए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों को इस घटना की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


फ्लाइट अटेंडेंट जब अपने घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रही थी, तो परेशान घरवालों ने उसके दोस्तों को फोन कर फ्लैट में जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पवई पुलिस की मदद से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देखा कि लड़की का गला कटा हुआ था, उसे तुरंत रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed