फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flawed reports by some agencies causes more damage to credibility of poll management bodies CEC Karnataka poll

CEC: राजीव कुमार ने कहा- कुछ एजेंसियों की 'दोषपूर्ण' रिपोर्ट से चुनाव निकायों की विश्वसनीयता को धक्का लगा

Fri, 10 Mar 2023 01:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Mar 2023 01:16 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने समावेशी चुनाव और चुनाव अखंडता विषय पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए एजेंसियों से आवश्यक मानकों के साथ आने का आग्रह किया, जो इस तरह के सर्वेक्षणों और रैंकिंग का मार्गदर्शन करें।

विज्ञापन
Flawed reports by some agencies causes more damage to credibility of poll management bodies CEC Karnataka poll
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने गुरुवार को कहा कि कुछ एजेंसियों और संगठनों की 'दोषपूर्ण' रिपोर्ट्स से चुनाव प्रबंधन निकायों की विश्वसनीयता को अधिक नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसी एजेंसियों के कार्य को कोई स्थान नहीं मिलता है। समावेशी चुनाव और चुनाव अखंडता विषय पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए  कुमार ने ईएमबी से आवश्यक मानकों के साथ आने का आग्रह किया, जो इस तरह के सर्वेक्षणों और रैंकिंग का मार्गदर्शन करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कम समावेशिता वाले देशों को उच्च स्थान दिया गया है। दोषपूर्ण रिपोर्ट ईएमबी की विश्वसनीयता को और अधिक नुकसान पहुंचाती है। सीईसी ने कहा कि भारत में 460 मिलियन महिला मतदाता हैं, जो पुरुष मतदाताओं की संख्या के लगभग बराबर है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। यह समावेश का वह स्तर है जिसे भारत हासिल करने में सक्षम रहा है।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग 'कोई मतदाता न छूटे' के आधार पर समावेशी चुनाव कराने की दिशा में काम कर रहा है। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने कहा कि समावेशी चुनाव 'चुनाव की सत्यनिष्ठा' का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
बता दें, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। कर्नाटक के दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम ने सबसे पहले राज्य सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने आयोग के साथ अपने सुझाव साझा किए। 

इसके बाद आयोग की टीम ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय और पुलिस विभाग के साथ बैठक की। चुनाव आयोग ने कर्नाटक के सीईओ मनोज कुमार मीणा के साथ राज्य स्तर पर चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आयोग की ओर से कई सुझाव और निर्देश दिए गए।


निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेगी। शाम में सीईसी राजीव कुमार बेंगलुरु में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय और बृहत बैंगलोर महानगर निगम (बीबीएमसी) द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता पर एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में चुनाव दूत, छात्र, विकलांग व्यक्ति और शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख सहित कई गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed