फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flame Awards Asia 2024 records the highest number of entries in RMAI history.

Flame Awards Asia 2024: RMAI के इतिहास में इस वर्ष दर्ज हुईं सबसे अधिक प्रविष्टियां, इन्हें किया गया सम्मानित

Wed, 31 Jul 2024 05:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 31 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

आरएमएआई द्वारा 27 जुलाई को फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया (FLAME Awards Asia 2024) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन, भारत और एशिया में ग्रामीण विपणन और संचार में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने वाला एक विशिष्ट कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Flame Awards Asia 2024 records the highest number of entries in RMAI history.
फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय ग्रामीण विपणन संघ (आरएमएआई) द्वारा 27 जुलाई को फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया (FLAME Awards Asia 2024) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन, भारत और एशिया में ग्रामीण विपणन और संचार में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने वाला एक विशिष्ट कार्यक्रम है। फरीदाबाद के ताज विवांता होटल में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बाजारों में उल्लेखनीय असर डालने वाले प्रमुख प्रयासों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इन्हें मिला नई श्रेणी में प्रवेश
इस वर्ष फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया में शिक्षा, एथनो मार्केटिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, ग्रामीण स्व-सहायता समूह, सामुदायिक रेडियो और वित्तीय साक्षरता को नई श्रेणी में प्रवेश दिया गया। यह इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भी रहा। कार्यक्रम के दौरान इम्पैक्ट कम्युनिकेशंस को 42 श्रेणियों में जीत मिली। इसके बाद अनुराग मेडिसन को 16 और ग्रुप एम को 10 श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 

विदेशों से भी प्रविष्टियों में बढ़ोतरी
इस वर्ष आएएमएआई ने पाया कि इस आयोजन के लिए विदेशों से भी प्रविष्टियों में वृद्धि हुई है। फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया में नेपाल की कंपनियों आउटरीच नेपाल, लेमन डिजिटलिंग और वी-चित्रा (V-Chitra) ने अलग अलग श्रेणियों में 17 श्रेणियों में सम्मानित किया गया  इसके बाद बांग्लादेश की कंपनियों हाबसन, लिविंगबर्ड्स , हाईवोल्टेज और बीकैश को 15 श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा ऑटो, टाटा स्टील, वोडाफोन, एयरटेल पेमेंट बैंक, परफेट्टी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, महिंद्रा स्वराज, एचयूएल, पीएंडजी, गोदरेज कंज्यूमर, टाटा कंज्यूमर, सिपला, महिंद्रा ट्रैक्टर, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स, कैनरा बैंक, हेवल्स, टीवीएस क्रेडिट, मेरिको, पेप्सिको और डाबर को अलग अलग श्रेणियों के तहत सम्मान दिया गया।


28 विशेषज्ञों की जूरी ने किया मूल्यांकन
वर्ष 2006 में फ्लेम अवॉर्ड्स की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से ग्रामीण बाजार उद्योग में यह कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इस वर्ष प्रत्येक प्रविष्टि का मूल्यांकन अलग अलग उद्योंगे से जुड़े 28 विशेषज्ञों की जूरी द्वारा किया गया है। जूरी की अध्यक्षता पर्फेटी वेन मेले (इंडिया)- Perfetti Van Melle (India) के प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा ने की।  

आरएमएआई के अध्यक्ष पुनीत विद्यार्थी ने क्या कहा?
भारतीय ग्रामीण विपणन संघ (आरएमएआई) के अध्यक्ष पुनीत विद्यार्थी ने कहा, ‘बाजारों में विकास और नवाचार की क्षमता के साथ ग्रामीण भारत इस देश की धड़कन की तरह है। ग्रामीण भारत का बाजार विशाल और विविधताओं से भरा है। ग्रामीण समुदायों के स्तर को ऊपर उठाने वाले रचनात्मक और उल्लेखनीय कार्यों के लिए फ्लेम अवॉर्ड्स एशिया एक साक्ष्य के रूप में खड़ा है।’ पुनीत विद्यार्थी ने आगे कहा, ‘भारत सरकार ने भी ग्रामीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार कीं हैं और यह 2024-25 के केंद्रीय बजट में साफ तौर पर दिखता है। हम इस उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed