फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five Planet Alignment in space: After 18 years Mercury, Venus, Mars, Jupiter and Saturn in a line up order

Five Planet Alignment: 18 साल बाद अंतरिक्ष में अद्भुत संयोग, परेड निकालते दिखेंगे पांच ग्रह 

Fri, 24 Jun 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

24 जून को अंतरिक्ष में पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) को हम दूरबीन की मदद से आज एक लाइन में देख सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम (Conjunction) कहते हैं।

विज्ञापन
Five Planet Alignment in space: After 18 years Mercury, Venus, Mars, Jupiter and Saturn in a line up order
अंतरिक्ष - फोटो : iStock

विस्तार

अंतरिक्ष हमारी कल्पनाओं से भी कई गुना खूबसूरत और रहस्यों से भरा है। यहां हर दिन कोई न कोई रहस्यमयी खगोलीय घटना होती है। इनमें से कुछ ही हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्यादातर घटनाओं के बारे में तो पता ही नहीं चलता, लेकिन अगर हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड या ग्रहों का संगम देखा है? तो ज्यादातर का जवाब 'ना' में ही होगा। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष की अद्भुत घटनाओं में से एक है ग्रहों का एक लाइन में आना। करीब 18 साल बाद अंतरिक्ष में ऐसी ही खगोलीय घटना घटने जा रही है। ग्रह आज अंतरिक्ष में परेड निकाल रहे हैं। आज यानी 24 जून को अंतरिक्ष में पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) को हम दूरबीन की मदद से आज एक लाइन में देख सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम (Conjunction) कहते हैं।
विज्ञापन


जून की शुरुआत से ही बना हुआ है अद्भुत नजारा 
आसमान में यह दुर्लभ और अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। आज यह नजारा बेहद खास हो सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2040 में बनेगा यह संयोग 
इन ग्रहों को अंतिम बार 2004 में एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। सितंबर तक शुक्र और शनि इस संगम से बाहर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed