फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five persons killed 14 injured as bus hits two cars near Dwarka city in Gujarat Devbhumi Dwarka district

Gujarat: द्वारका के पास बस ने डिवाइडर को पार कर तीन वाहनों को मारी टक्कर; पांच लोगों की मौत, 14 घायल

Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, द्वारका
पीटीआई, द्वारका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Sep 2024 10:07 PM IST
सार

दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 51 पर शाम करीब 7:45 बजे हुई। बस द्वारका से सोमनाथ जा रही थी।

विज्ञापन
Five persons killed 14 injured as bus hits two cars near Dwarka city in Gujarat Devbhumi Dwarka district
Accident - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में द्वारका शहर के पास एक बस ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को द्वारका के पास एक बस डिवाइडर से टकरा कर गई। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से बस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर आ गई। इसके बाद बस ने दो कारों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 51 पर शाम करीब 7:45 बजे हुई। बस द्वारका से सोमनाथ जा रही थी।

विज्ञापन


एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस के चालक ने सड़क पर बैठे मवेशियों से बचने की कोशिश की, जिससे बस डिवाइडर से पार हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दो कारों और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। पुलिस इंस्पेक्टर डीएच भट्ट के अनुसार, मृतकों में से छह लोग मिनीवैन में यात्रा कर रहे थे, जबकि एक बस यात्री था। मिनीवैन गांधीनगर से द्वारका जा रही थी। अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर दूर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष है। मृतकों की पहचान हेतलबेन ठाकोर (25), तान्या (2), रियांश (3), विशन (7), प्रियांशी (13), भावनाबेन ठाकोर (35) और चिराग राणाभाई (25) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से छह गांधीनगर के कलोल के रहने वाले थे, जबकि एक द्वारका का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed