{"_id":"5f256d8b069c9304b275d874","slug":"five-people-died-on-the-spot-due-to-boiler-explosion-in-a-factory-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत
Sat, 01 Aug 2020 06:56 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। नागपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के उमरेड तहसील के बेला गांव में यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर दो बजे मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बायो गैस प्लांट के पास यह विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंगेश प्रभाकर नौकारकर (21), लीलाधर वामनराव शिंदे (42), वासुदेव लाडी (30), सचिन प्रकाश वाघमरे (24) और प्रफुल्ल पांडुरंग मून (25) के तौर पर हुई है और सभी वाडगांव के रहने वाले थे। इसमें सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पांचों कर्मचारी हादसे में झुलस गए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
