फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five people are feared trapped under debris after slabs of a residential building collapsed at Thane

महाराष्ट्र : ठाणे में आवासीय इमारत के छज्जे गिरे, पांच लोगों की मौत, सभी के शव निकाले गए

Sat, 15 May 2021 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 May 2021 06:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवासीय इमारत के छज्जे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है।

विज्ञापन
Five people are feared trapped under debris after slabs of a residential building collapsed at Thane
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवासीय इमारत के एक के बाद एक सभी तलों के छज्जे गिर गए। जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है और सभी के शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।  राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन


 ठाणे नगर निगम के स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि घटना दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर चार मंजिला आवासीय इमारत में हुई। उन्होंने कहा कि चौथे तल का छज्जा गिरने के बाद अन्य तलों के छज्जे भी गिरते चले गए, जिसमें कई लोग फंस गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। ठाणे आपदा राहत कार्यबल की एक टीम मलबा हटाने और उसमें दबे पांच लोगों को बाहर निकालने में दमकलकर्मियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed