{"_id":"67f0c05dec058c4988090436","slug":"five-people-and-several-others-injured-after-a-mini-bus-rammed-into-a-parked-truck-in-karnataka-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मिनी बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत; दरगाह पर जा रहे थे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मिनी बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत; दरगाह पर जा रहे थे यात्री
Sat, 05 Apr 2025 11:07 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:07 AM IST
सार
Karnataka; कर्नाटक में शनिवार की तड़के हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है। घटना सुबह तडके हुई है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में शनिवार की तड़के हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जेवर्गी तालुक की लोगी क्रॉस के पास एक मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक 13 वर्षीय लड़की भी शामिल है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री बागलकोट के निवासी थे और वे कलबुर्गी जिले की एक दरगाह पर जा रहे थे। यह सड़क दुर्घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक से मिनी बस टकराई, उसका टायर पंक्चर हो गया था और वह सड़क के बाएं किनारे खड़ा था। ट्रक का चालक टायर बदलने में व्यस्त था, तभी मिनी बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि पांच लोग मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिनी बस का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।