फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five leader who may be candidate of BJP for president election

ये हैं वो पांच चेहरे जिनमें से चुना जा सकता है अगला राष्ट्रपति

Thu, 23 Mar 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Written by: हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by: हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 23 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Five leader who may be candidate of BJP for president election

यूपी चुनावों के बाद भाजपा और केंद्र सरकार का अगला राजनीतिक लक्ष्य है अपनी पसंद के राष्ट्रपति का चुनाव करवाना। यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा की यह राह कुछ आसान भी हो गई है, लेकिन अब सबसे बड़ा पेंच राष्ट्रपति के नाम को लेकर फंसा है।

विज्ञापन


इस पद पर वैसे तो सबसे मजबूत दावेदारी भाजपा के शिखर पुरुष और पार्टी को 2 से 200 सांसदों तक पहुंचाने वाले लाल कृष्‍ण आडवाणी की ही है, लेकिन संघ से खराब हो चुके रिश्तों और पार्टी में हाशिये पर जाने के बाद अब उनका दावा उतना मजबूत नहीं दिखता। रही सही कसर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे बाबरी विवाद के मामले में दोबारा उनका नाम आने से पूरी हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अब वो कौन सा चेहरा होगा जिसे पार्टी राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाएगी। आइए ऐसे ही कुछ नामों से आपका परिचय कराते हैं जिनकी इस पद पर सबसे मजबूत दावेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी

Five leader who may be candidate of BJP for president election

आडवाणी के बाद पार्टी के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि पूर्व में आडवाणी की राष्ट्रपति तो जोशी की उप राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पक्की मानी जा रही थी लेकिन वक्त के साथ आडवाणी इस लिस्ट से आउट हुए तो जोशी का नाम ऊपर आ गया।

जोशी के पक्ष में जो बात जा सकती है वो है संघ से उनकी नजदीकियां। जोशी को आज भी संघ नेताओं का वरदहस्त हासिल है। निर्विवादित छवि के कारण उनके नाम पर शायद ही किसी को आपत्ति हो। हालांकि बाबरी मस्जिद मामले में एक बार फिर उनका नाम आना उनकी मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। 

सुषमा स्वराज

Five leader who may be candidate of BJP for president election

देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस पद के लिए पार्टी और संघ की पसंद मानी जा रही हैं। सुषमा को आगे बढ़ाने की वजह ये भी माना जा रहा है कि लगातार खराब रहती सेहत के कारण वह सक्रिय राजनीति में पहले की तरह भागीदारी नहीं कर पा रही हैं। हालांकि आज भी उनकी गिनती मोदी सरकार के सबसे योग्य और एक्टिव रहने वाले मंत्रियों में होती है।

सुषमा को भाजपा का बेबाक छवि वाला निर्विवाद चेहरा माना जाता है जो किसी भी तरह के विवादों से कोसों दूर हैं। ऐेसे में पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना चेहरा बनाकर देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति के पद पर बैठा सकती है। 

राम नाईक

Five leader who may be candidate of BJP for president election

यूपी के राज्यपाल और वाजपेयी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाईक भी भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के चेहरे हो सकते हैं। संघ की पृष्ठभूमि और हार्डकोर हिंदुत्व वाले राम नाईक भाजपा की उन उम्‍मीदों पर खरा उतर सकते हैं जो हिंदुत्व को बढ़ावा देती हैं।

राम नाईक खुलकर संघ के साथ अपनी नजदीकियों और हिंदुत्व का समर्थन कर चुके हैं। वैसे भी अखिलेश सरकार के दौरान राम नाईक की कार्यप्रणाली की प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ संघ भी सराहना करता रहा है। जिस तरह हर बड़े मुद्दे पर राम नाईक अपनी ओर से सरकार को नसीहत देने में पीछे नहीं रहते थे उसने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को काफी प्रभावित किया है।  

वैंकेया नायडू

Five leader who may be candidate of BJP for president election

मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू को भी राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है। निर्विवादित छवि वाले वैंकेया पूर्व में भाजपा अध्यक्ष भी रहें हैं और उनके कार्यकाल और खुल कर बाकी की सराहना हर ओर की जाती है। खास बात ये है कि नायडू के विरोधी दलों में भी अच्छे संबंध हैं इसलिए उन्हें भाजपा का संकटमोचन भी कहा जाता है।

नायडू के पक्ष में एक बात यह भी जा सकती है कि पार्टी उन्‍हें मौका देकर दक्षिण में एक संदेश भी दे सकती है। जिससे वहां पार्टी को अपनी बढ़त मिलाने में मदद मिले। नायडू भाजपा के लिए ऐसा नाम भी हो सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति न करे। 

लाल कृष्‍ण आडवाणी 

Five leader who may be candidate of BJP for president election

तमाम अंतर्विरोधों के बावजूद पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी के नाम को अभी भी खारिज नहीं किया जा सकता। पार्टी में बेशक उनका रुतबा पहले जैसा ना रहा हो लेकिन उनके समर्थकों की भी कमी नहीं है। बेशक कभी उनके शिष्य रहे नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दरकिनार कर दि‌या हो लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज जैसे नेता आज भी उनके बड़े समर्थक हैं।

ऐसे में अगर बड़े नेताओं की पैरवी काम कर गई तो आडवाणी को पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बना सकती है। संघ में भी आडवाणी के समर्थकों की कमी नहीं है जो मौका पड़ने पर खुलकर आडवाणी की पैरवी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed