{"_id":"671732bd3a03648e950dd6d4","slug":"five-killed-in-bus-and-autorickshaw-collision-in-andhra-pradesh-news-updates-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत और दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत और दो घायल
Tue, 22 Oct 2024 10:36 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अन्नामय्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अन्नामय्या
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:36 AM IST
सार
बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी। एक अन्य बस से आगे निकलते समय एक ऑटोरिक्शा से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अन्नामय्या जिले के कलाकड़ा गांव में एक निजी बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। इसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर हुई
रायचोटी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी और एक अन्य बस से आगे निकलते समय उसकी एक ऑटोरिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला दर्ज हुआ
अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। बस चित्तूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन