फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five Doctor arrested Running kidney racket in Mumbai

मुंबई के नामी अस्पताल में किडनी रैकेट चलाने वाले पांच डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2016 06:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 10 Aug 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
five Doctor arrested Running kidney racket in Mumbai
प्रसिद्ध हीरानंदानी हास्पिटल में किडनी रैकेट चलाने वाले पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इन डॉक्टरों में अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल है। पवई पुलिस थाने ने मंगलवार देर रात कार्रवाई कर इन डॉक्टरों के खिलाफ अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के तहत मामला दर्ज किया। मुंबई में किडनी रैकेट के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि रैकेट कितने दिनों से चल रहा था और अब तक कितने लोगों का किडनी बदला गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अस्पताल के सीईओ डॉ. सुजीत चटर्जी, डॉ. अनुराग नाईक, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मुकेश शेटे, डॉ. मुकेश शाह और डॉ. प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही हीरानंदानी अस्पताल में छापेमारी कर किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया था। उस समय चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया था। जांच के बाद पता चला कि पूरा अस्पताल ही इस रैकेट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed