फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five convicted in the murder of an Indian in Britain and earthquake in America world news and updates

World News: ब्रिटेन में भारतवंशी की हत्या में पांच दोषी करार, अमेरिका आया में 7.2 तीव्रता का भूकंप

Mon, 17 Jul 2023 06:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jul 2023 06:18 AM IST
सार

पूर्वी इंग्लैंड में एक भारतवंशी की हत्या के मामले में अदालत ने एक गिरोह के पांच सदस्यों को दोषी करार दिया है। हर्टफोर्डशायर के बुशी स्थित एक फ्लैट में विशाल गोहेल (44) जनवरी में अचेत अवस्था में मिले थे।

विज्ञापन
Five convicted in the murder of an Indian in Britain and earthquake in America world news and updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी इंग्लैंड में एक भारतवंशी की हत्या के मामले में अदालत ने एक गिरोह के पांच सदस्यों को दोषी करार दिया है। हर्टफोर्डशायर के बुशी स्थित एक फ्लैट में विशाल गोहेल (44) जनवरी में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। दोषी पाए गए गिरोह के सभी पांच सदस्यों को 26 सितंबर को सेंट एल्बंस क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी। छठे संदिग्ध को अदालत ने बरी कर दिया। 

विज्ञापन


अमेरिका के अलास्का में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सहमे लोग
अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में शनिवार देर रात 7.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई, लेकिन एक घंटे बाद ही निलंबित कर दी गई। फिहलाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अलास्का प्रायद्वीप के अपतटीय क्षेत्र में 21 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई थी, लेकिन बाद में इसमें सुधार कर इसे 7.2 कर दिया। 
विज्ञापन


इस्राइल के पीएम नेतन्याहू को अस्पताल से मिली छुट्टी
 इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 73 वर्षीय नेतन्याहू को चक्कर आने के बाद शनिवार को अचानक उन्हें सबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनके कार्यालय ने बताया कि जांच के बाद सभी रिपोर्ट सही पाए जाने और स्वस्थ महसूस करने के बाद नेतन्याहू को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द. कोरिया में भारी बारिश के कारण 35 मरे
दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों के हवाले से योनहाप समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि हजारों लोगों को घर खाली करना पड़ा है। देश में पिछले हफ्ते से भारी बारिश जारी है। 

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ढूंढा बुढ़ापे को जवानी में बदलने का तरीका
बुढ़ापा एक ऐसी अवस्था है, जिसे कोई नहीं पाना चाहता है। हम जवान बने रहना चाहते हैं। अब इसी चाहत को ध्यान में रखते हुए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक दवा का कॉकटेल (मिश्रण) खोजा है, जिसे एक गोली में मिलाया जा सकता है, जो उम्र को उलट सकती है।


एजिंग नाम के जर्नल में 12 जुलाई को ‘सेलुलर उम्र बढ़ने को उलटने के लिए रासायनिक रूप से प्रेरित रिप्रोग्रामिंग’ शीर्षक से एक स्टडी प्रकाशित हुई थी। इसमें रसायनिक रिप्रोग्रामिंग के जरिए कोशिकात्मक बुढ़ापे को उलटा करने के बारे में ही अध्ययन का ब्यौरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed