बिहार में तीन क्विंटल चांदी के साथ यूपी के पांच लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तस्करी कर आगरा ले जा रहे तीन क्विंटल चांदी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि चांदी की इस खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में आगरा के महेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, नीतीश कुमार, गजेंद्र कुमार और घनश्याम कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पटना शहर के बाकरगंज से चोरी-छिपे चांदी के बिस्कुट राज्य से बाहर दानापुर के रास्ते आगरा ले जाने की खुफिया जानकारी मिली।
इसके बाद दानापुर थाना अध्यक्ष को इलाके से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया था।
गाड़ी में गुप्त बॉक्स बना रखे गए थे चांदी के बिस्कुट
मनु महाराज ने बताया कि दानापुर के तकैयापर इलाके में सघन वाहन जांच के दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लगा एक वाहन तेज गति से भागने का प्रयास किया। जब वाहन की जांच की गई, तो उसकी सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से काफी मात्रा में चांदी के बिस्कुट और आभूषण बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि वाहन पर सवार महेश चंद्र शर्मा ने खुद को यूपी के एक सपा नेता का संबंधी बताया है। जब शर्मा की तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, एक चाकू और आठ मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बाकरगंज से चांदी के बिस्कुट और अन्य सामग्री आगरा ले जाकर उसे वहां ऊंचे दाम पर बेचते हैं।