फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fisherman saw CCD founder VG Siddhartha jump from bridge

यहां आखिरी बार दिखे थे कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ, मछुआरे ने सुनाई पूरी कहानी

Wed, 31 Jul 2019 11:05 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2019 11:05 AM IST
सार

  • सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला।
  • एक मछुआरे ने अब दावा किया है कि उसने एक शख्स को पुल से कूदते हुए देखा था।
  • शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है।
  • पुलिस ने मछुआरे सिमोन डिसौजा का बयान रिकॉर्ड कर लिया है।

विज्ञापन
Fisherman saw CCD founder VG Siddhartha jump from bridge
वीजी सिद्धार्थ - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ। जहां से शव मिला है, वहीं के एक मछुआरे ने अब दावा किया है कि उसने एक शख्स को पुल से कूदते हुए देखा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोडनदरम के एसीपी ने बताया, "हमने मछुआरे सिमोन डिसौजा का बयान रिकॉर्ड कर लिया है। उसने कहा है कि जब वह मछली पकड़ रहा था तभी उसने कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को पुल से नदी में कूदते हुए देखा था।" बता दें 60 वर्षीय सिद्धार्थ सोमवार की शाम सात बजे से उल्लाह और मंगलूरू के बीच के रोडब्रिज से लापता थे। उनके ड्राइवर ने ये बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिसौजा ने पुलिस को बताया, "जब मैंने नदी में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनी तो मैं पीछे मुड़ा और एक आदमी को नदी में देखा.. जो तैरने की कोशिश कर रहा था लेकिन जब तक मैं वहां पहुंचा तब तक वो डूब चुका था। मैं उसे ढूंढ नहीं पाया क्योंकि नदी का पानी उफान पर था।" 

पुलिस ने कहा कि डिसौजा ने ब्रिज पिलर नंबर आठ से शख्स को कूदते हुए देखा था और जो व्यक्ति कूदा वह सिद्धार्थ ही हो सकते हैं। उनके ड्राइवर के बयान के अनुसार उसी समय उसी जगह से वो लापता हुए थे, जहां मछुआरे ने किसी को कूदते हुए देखा था।

वहीं रितेश नाम के जिस मछुआरे को सिद्धार्थ का शव मिला था उसका कहना है, "जब मैं मछली पकड़ रहा था तब मैंने एक शव को तैरते हुए देखा। मैंने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। मैं जिला प्रशासन के साथ बचाव अभियान में भी कल शामिल हुआ था।" 
 



ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ ने गाड़ी रुकवाकर उससे कहा था कि ब्रिज के आखिर तक तुम ऐसे ही गाड़ी चलाओ और खुद उतर गए। उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वो चलना चाहते हैं क्योंकि उन्हें कुछ फोन करने हैं। ड्राइवर ने शिकायत में कहा है, "जब बारिश शुरू हुई, तो मैंने यूटर्न लिया और जहां सर को छोड़ा था वहीं गया और उनकी तलाश की। क्योंकि वहां अधेरा था और बारिश हो रही थी, तो ना मैं उन्हें ब्रिज पर और ना नदी में ढूंढ पाया।" 

सिद्धार्थ सोमवार दोपहर को बंगलूरू से हसन के पास सकलेशपुर के लिए रवाना हुए थे, जहां उनका घर और एक कॉफी एस्टेट भी है। जब वो रास्ते में थे, तभी उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी मंगलूरू की तरफ ले जाने को कहा। बता दें सिद्धार्थ वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा के बड़े दामाद हैं। कृष्णा यूपीए-2 सरकार (2009-12) के कार्यकाल में विदेश मंत्री थे और जब कांग्रेस में थे तो  राज्य के (1999-2004) मुख्यमंत्री भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed