{"_id":"663cd015eb489bffd40bdeef","slug":"first-woman-judge-of-supreme-court-late-m-fathima-beevi-conferred-padma-bhushan-latest-news-update-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padma Award: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी को पद्म भूषण; जानें कौन-कौन किया गया सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Padma Award: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी को पद्म भूषण; जानें कौन-कौन किया गया सम्मानित
Thu, 09 May 2024 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 May 2024 07:01 PM IST
सार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। इस साल राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने अंडमान और निकोबार की किसान के. चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू, कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी और कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन. कामा को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मूर्तिकार ए. वेलु आनंद चारी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया।
विज्ञापन
समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ओ. राजगोपाल, लद्दाख के दिवंगत आध्यात्मिक नेता तोगदान रिनपोचे और तमिल अभिनेता दिवंगत कैप्टन विजयकांत (दोनों मरणोपरांत), मीडिया जगत के दिग्गज कुंदन व्यास को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीवी, विजयकांत और रिनपोचे के परिवार के सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित थे।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। इस साल राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले शामिल हैं। ऐसे पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। आधे से अधिक पुरस्कार विजेताओं को 22 अप्रैल को सम्मानित किया गया था। बचे हुए लोगों को गुरुवार को इस सम्मान से नवाजा गया।
अमित शाह ने रात्रिभोज का आयोजन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर अनुभवी अभिनेत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित वैजयंतीमाला बाली से मुलाकात की। शाह ने यहां पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah hosts dinner for Padma awardees at his residence after the conclusion of the Civil Investiture Ceremony at Rashtrapati Bhawan earlier today; actor Ram Charan also present. pic.twitter.com/Ti72kBPMQJ
— ANI (@ANI) May 9, 2024