फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन ऐसी नजर आएगी, जापानी दूतावास ने साझा की तस्वीर

Fri, 18 Dec 2020 10:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 18 Dec 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
First picture of Mumbai-Ahmedabad Bullet Train surfaces, Japan embassy releases photo of the E5 Series Shinkansen
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर - फोटो : ANI

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली तस्वीर सामने आई। भारत में जापानी दूतावास ने शुक्रवार को बुलेट ट्रेन ई-5 सीरीज शिंकानसेन की आधिकारिक तस्वीरें साझा की हैं। 

First picture of Mumbai-Ahmedabad Bullet Train surfaces, Japan embassy releases photo of the E5 Series Shinkansen
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर - फोटो : ANI

इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी को महज दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। खास बात है कि पांच साल पहले भारत सरकार ने 508 किमी लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर  के लिए मंजूरी दी थी।

First picture of Mumbai-Ahmedabad Bullet Train surfaces, Japan embassy releases photo of the E5 Series Shinkansen
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर - फोटो : ANI

जापानी दूतावास ने शुक्रवार को इस ट्रेन की तस्वीरें साझा कीं हैं। इस ट्रेन में बदलाव किए जाएंगे ताकि इसका उपयोग मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में रोलिंग स्टॉक यानी रेलवे में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां और वैगन के तौर पर किया जा सके। यह ट्रेन भारतीय रेल व्यवस्था को और रफ्तार देगी। बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना ने ने शुरुआत में गुजरात में रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन जमीनी परेशानियों के चलते महाराष्ट्र में यह काम धीमा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First picture of Mumbai-Ahmedabad Bullet Train surfaces, Japan embassy releases photo of the E5 Series Shinkansen
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

जमीन को लेकर हो सकता है विवाद
गौरतलब है कि मुंबई मेट्रो कार शेड के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की जमीन पर विचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर एक स्टेशन बीकेसी में प्रस्तावित है जहां कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय, बैंक और सरकारी संस्थान हैं।

उल्लेखनीय है कि बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को मुंबई उपनगर जिलाधिकारी द्वारा जारी उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें उपनगर कंजुरमार्ग में 102 एकड़ जमीन एकीकृत मेट्रो कार शेड के लिए आवंटित की गई थी।

विज्ञापन
First picture of Mumbai-Ahmedabad Bullet Train surfaces, Japan embassy releases photo of the E5 Series Shinkansen
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

सियासत भी जोरों पर
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मुंबई की हरित पट्टी आरे कॉलोनी को मुंबई मेट्रो लाइन संख्या तीन के कार शेड के लिए चुना था। हालांकि, पिछले साल नवंबर में सत्ता में आने के बाद शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने इसे कंजुरमार्ग में स्थांतरित कर दिया था।

इस बीच, भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई मेट्रो कार शेड को बीकेसी स्थानांतरित करने के विचार की आलोचना करते हुए कहा कि वह बुलेट ट्रेन परियोजना को बाधित करना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed