फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First indigenously manufactured aluminium freight train rake inducted in Railways

Indian Railways: देश में पहली बार बनी एल्युमिनियम रैक वाली मालगाड़ी, रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Sun, 16 Oct 2022 05:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

रेलवे ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर इस मालगाड़ी को रवाना किया है। मौजूदा स्टील रैक की तुलना में एल्युमिनियम रैक 180 टन हल्के हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समान दूरी के लिए गति में वृद्धि होगी, साथ ही कम बिजली की भी खपत होगी। 

विज्ञापन
First indigenously manufactured aluminium freight train rake inducted in Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्वदेश निर्मित एल्युमीनियम रैक वाली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली ऐसी मालगाड़ी है जिसके सभी डिब्बे एल्युमिनियम से बनाए गए हैं। रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस मालगाड़ी को बेस्को लिमिटेड वैगन डिविजन और हिंडाल्को के सहयोग से बनाया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, नए एल्युमिनियम रैक के सुपर स्ट्रक्चर पर कोई वेल्डिंग नहीं है। ये पूरी तरहसे लॉक बोल्टेड हैं। एल्युमिनियम रैक की खासियत ये है कि ये सामान्य स्टील रैक से 3.25 टन हल्के हैं और 180 टन अतिरिक्त भार ढो सकते हैं। एल्युमिनिमय रैक ईंधन की बचत करेगा और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। 
विज्ञापन


रेलवे ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर इस मालगाड़ी को रवाना किया है। मौजूदा स्टील रैक की तुलना में एल्युमिनियम रैक 180 टन हल्के हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समान दूरी के लिए गति में वृद्धि होगी, साथ ही कम बिजली की भी खपत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एल्युमिनियम रैक अपने सेवाकाल में करीब 14,500 टन कम कार्बल उत्सर्जन करेगा। इन एल्युमिनियम रैक की रीसेल वैल्यू 80 फीसदी है। ये रैक सामान्य स्टील रैक से 35 फीसदी महंगे हैं, क्योंकि इसका पूरा स्ट्रक्चर एल्युमिनियम का है। एल्युमिनियम रैक की उम्र भी स्टील रैक से दस साल ज्यादा है और इसकी मेंटनेंस कॉस्ट भी कम है, क्योंकि इसमें जंग और घर्षण के लिए ज्यादा प्रतिरोधी क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed