फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first direct flight from Belarus reached India Belarusian ambassador said Good from trade and tourism

Belavia: बेलारूस से भारत पहुंची पहली सीधी उड़ान, बेलारूसी राजदूत बोले- दोनों देशों के व्यापार-पर्यटन को फायदा

Sun, 13 Aug 2023 12:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 12:32 AM IST
सार

बेलारूसी राजदूत आंद्रेई रज़ेउस्की ने बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि बेलारूस और भारत के बीच सीधी उड़ान के लिए काफी प्रयास किये गए। काफी प्रयासों के बाद 12 अगस्त से सेवा शुरू होगी। यह आसान बिल्कुल नहीं था।

विज्ञापन
first direct flight from Belarus reached India Belarusian ambassador said Good from trade and tourism
first direct flight from Belarus reached India - फोटो : iStock

विस्तार

बेलारूस से पहली सीधी उड़ान आखिरकार भारत पहुंच गई है। बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया, जिसमें भारत में बेलारूस के राजदूत रजेउस्की दिखाई दिए। ट्वीट में इसकी जानकारी दी गई। बुधवार को राजदूत ने पहली फ्लाइट के बारे में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि बेलारूस से पहली सीधी उड़ान भारत पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें विदेश मंत्रालय ने भारत आ रही एक उड़ान को दिखाया है। इसके बाद वीडियो में भारत में बेलारूस के राजदूत आंद्रेई रज़ेउस्की भी दिखाई दिये। फ्लाइट स्टाफ ने रिबन खोला है।

विज्ञापन

उड़ान के कारण दोनों देशों को फायदा
बेलारूसी राजदूत आंद्रेई रज़ेउस्की ने बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि बेलारूस और भारत के बीच सीधी उड़ान के लिए काफी प्रयास किये गए। काफी प्रयासों के बाद 12 अगस्त से सेवा शुरू होगी। यह आसान बिल्कुल नहीं था। पिछले कुछ वर्षों में हमने इस परियोजना को लेकर काफी मेहनत की। अब मुझे गर्व है कि शनिवार को मिन्स्क से भारत की यात्रा होगी। राजदूत का मानना है कि सीधी फ्लाइट की सुविधा के कारण दोनों देशों को फायदा होगा। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी उड़ान के लिए इंतजार कर रहे थे यात्री
बेलारूसी एयरलाइन बेलाविया ने एक हाल ही में एक बयान जारी किया था। बयान में बेलाविया के महानिदेशक इगोर चेरगिनेट्स ने कहा था कि सीधी उड़ान के लिए यात्री इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने इसके लिए काफी मेहनत की है। फ्लाइट के शुरू होने से भारतीय स्वाद और भारतीय संस्कृति को समझने और उसका अनुभव लेने वाले पर्यटकों को आराम मिलेगा। रुक-रुककर लंबी यात्रा करना थकान भरी हो जाती है। परेशान कर देती है। अब भारत की यात्रा के लिए आपको बस एक टिकट खरीदना है। हमें उम्मीद है कि इस उड़ान से भारत के साथ द्विपक्षीय विकास को बढ़ावा दिया जायेगा।

बेलारूसी नागरिकों को भारत की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता है। ऑनलाइन भी वीजा प्राप्त किया जा सकता है। इ-वीजा 30 दिन, एक वर्ष या पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी किया जा सकता है। वीजा के लिए कैसे अप्लाई करें, इसके लिए वेबसाइट में पूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed